एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | कन्नौज नाबालिग दुष्कर्म मामला: पीड़िता की बुआ गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के कन्नौज में पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह यादव द्वारा एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म किए जाने के मामले में पीड़िता की बुआ को गिरफ्तार किया गया है।

देश की खबरें | कन्नौज नाबालिग दुष्कर्म मामला: पीड़िता की बुआ गिरफ्तार

कन्नौज (उत्तर प्रदेश), 21 अगस्त उत्तर प्रदेश के कन्नौज में पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह यादव द्वारा एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म किए जाने के मामले में पीड़िता की बुआ को गिरफ्तार किया गया है।

पीड़िता की बुआ पर आरोप है कि वह नाबालिग लड़की को नवाब सिंह यादव के पास लेकर गई थी।

पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद ने बुधवार को बताया कि पुलिस के ‘स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप’ (एसओजी) ने कन्नौज के तिर्वा क्षेत्र से पीड़िता की बुआ पूजा तोमर को गिरफ्तार किया है।

उन्होंने बताया कि घटना के बाद से ही पूजा तोमर फरार थी।

आनंद ने बताया कि पूछताछ के दौरान पीड़िता की बुआ ने बताया कि चिकित्सकीय जांच न कराने और बयान से पलटने के लिए नवाब सिंह यादव के भाई ने उसे धन का प्रलोभन दिया था।

पुलिस अधीक्षक के मुताबिक, पीड़िता की बुआ पूजा तोमर ने यह भी बताया कि वह नवाब सिंह यादव को पिछले पांच-छह साल से जानती है और नवाब के साथ उसके अवैध संबंध भी रहे हैं।

आनंद ने बताया कि पूजा तोमर के अनुसार, यादव ने ही उसे 11 अगस्त की रात अपने कॉलेज बुलाया था जहां उसकी भतीजी के साथ दुष्कर्म की घटना हुई।

उन्होंने बताया कि पीड़िता ने अपनी बुआ के मोबाइल फोन से पुलिस को इस घटना की सूचना दी थी जिसके बद पुलिस ने मौके पर पहुंच यादव को गिरफ्तार कर लिया।

आनंद ने बताया कि नवाब सिंह यादव का सहयोग करने के आरोप में पूजा तोमर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 61/2 और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो) की सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और उसे अदालत में पेश किया जाएगा।

उपजिलाधिकारी (सदर) राम के. सिंह ने बताया कि नायब तहसीलदार हिमांशु प्रभाकर, राजस्व निरीक्षक अरुण तिवारी, लेखपाल प्रिया पाल, विजय कांत शुक्ला, अमित मिश्रा, अभिषेक दुबे तथा सर्वे लेखपाल अमित राय को आरोपी नवाब सिंह यादव की संपत्ति की जांच की जिम्मेदारी दी गई है।

गौरतलब है कि नवाब सिंह यादव को अपने कॉलेज में एक नाबालिग लड़की से बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। लड़की की चिकित्सकीय जांच में उससे बलात्कार की पुष्टि हुई है।

सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी ने यादव को समाजवादी पार्टी (सपा) का नेता बताते हुए सपा का घेराव किया था। बहरहाल, सपा ने इससे पल्ला झाड़ते हुए कहा था कि यादव पार्टी का नेता नहीं है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 21, 2024 12:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).