देश की खबरें | मादक पदार्थ मामले में कन्नड़ फिल्म अभिनेत्री संजना गलरानी को जमानत मिली

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक उच्च न्यायालय ने कन्नड़ फिल्म अभिनेत्री संजना गलरानी को मादक पदार्थ के एक मामले में शुक्रवार को जमानत दे दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

बेंगलुरु, 11 दिसंबर कर्नाटक उच्च न्यायालय ने कन्नड़ फिल्म अभिनेत्री संजना गलरानी को मादक पदार्थ के एक मामले में शुक्रवार को जमानत दे दी।

न्यायमूर्ति श्रीनिवास हरीश कुमार ने दो जमानती और तीन लाख रुपये के एक निजी मुचलके पर गलरानी को जमानत दे दी।

यह भी पढ़े | Best Bikini Look 2020: हॉट बिकिनी पहन पूरे साल खबरों में बनी रही बॉलीवुड की ये हसीनाएं, देखिए ये ग्लैमरस फोटोज.

इसके साथ ही अदालत ने कहा कि गलरानी को जांच अधिकारी के साथ सहयोग करना होगा और महीने में दो बार उनके समक्ष पेश होना होगा।

कन्नड़ फिल्म उद्योग में मादक पदार्थों के इस्तेमाल की जांच कर रही केंद्रीय अपराध शाखा ने गलरानी को मादक पदार्थ रखने और उसकी आपूर्ति करने के आरोप में आठ सितंबर को गिरफ्तार किया था।

यह भी पढ़े | JP Nadda Convoy Attack: पश्चिम बंगाल में जेपी नड्डा के काफिले पर हुए हमले की पुलिस ने राज्य होम सेक्रेटरी को सौंपी रिपोर्ट.

इसके बाद गलरानी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था।

रागिनी द्विवेदी के बाद वह कन्नड़ फिल्म उद्योग की दूसरी हस्ती हैं जिन्हें गिरफ्तार किया गया था।

पुलिस ने अब तक मादक पदार्थों के सेवन के मामले में 16 लोगों को गिरफ्तार किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Score Update: धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

‘Chor Machaye Shor’ in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में अजीबो-गरीब चोरी, अंबिकापुर कांग्रेस जिला कार्यालय से 72 नल चोरी, चोरों ने जाते-जाते 'लव यू' नोट छोड़ गए

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Toss And Scorecard: धर्मशाला में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Ebola Outbreak: कांगो-युगांडा में इबोला के बढ़ते मामलों के बीच WHO ने घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, जानें यह दुर्लभ महामारी क्या है