देश की खबरें | कंझावला कांड : पीड़ित परिवार से मिलकर सिसोदिया ने परिजन को सरकारी नौकरी का वादा किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बुधवार को कंझावला कांड के पीड़ित परिवार से भेंट कर निकतटम परिजन में से एक को सरकारी नौकरी देने का वादा किया।

नयी दिल्ली, चार जनवरी दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बुधवार को कंझावला कांड के पीड़ित परिवार से भेंट कर निकतटम परिजन में से एक को सरकारी नौकरी देने का वादा किया।

गौरतलब है कि नया साल शुरू होने के कुछ ही घंटों भीतर कार-स्कूटी की टक्कर के बाद अंजलि सिंह कार के नीचे फंस कर करीब 12 किलोमीटर तक सड़कों पर घिसटती रहीं, जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने इस सिलसिले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

सिसोदिया ने कहा कि यह दुर्घटना नहीं बल्कि क्रूरता है जिसने पूरे देश को स्तब्ध कर दिया है।

पीड़ित परिवार से मुलाकात के दौरान सिसोदिया के साथ विधायक आतिति ओर दुर्गेश पाठक भी थे।

मुलाकात के बाद उन्होंने पत्रकारों से कहा, ‘‘कंझावला कांड क्रूरता का उदाहरण है जिसने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। एक युवती कार के नीचे फंस जाती है और 12 किलोमीटर तक घसीटती रहती है और कार चलाने वाले को पता तक नहीं चलता।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह घटना अतिक्रूरता का उदाहरण है। दुख की बात यह है कि हम अभी भी दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का इंतजार कर रहे हैं।’’

सिसोदिया ने कहा कि युवती अपने परिवार की अकेली कमान वाली सदस्य थी, सरकार ने परिवार की मदद के लिए 10 लाख रुपये दिए हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘पीड़ित परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने के लिए उनके दस्तावेज ले लिए गए हैं। इसके अलावा, सरकार मृतका की मां का पूरा इलाज कराएगी, जिन्हें लगातार डायलिसिस की जरूरत है।’’

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी मंगलवार को मृतका की मां से बातचीत कर उन्हें सांत्वना दिया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now