ताजा खबरें | महाराष्ट्र सरकार के साथ कंगना रानौत की तनातनी का मुद्दा लोक सभा में गूंजा

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. महाराष्ट्र सरकार और फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत के बीच चल रही तनातनी का मुद्दा मंगलवार को लोकसभा में गूंजा। हिमाचल प्रदेश से भाजपा के एक सांसद ने इस मुद्दे को उठाते हुए महाराष्ट्र की सत्तारूढ़ शिव सेना पर निशाना साधा और उसे कांग्रेस की सेना करार दिया।

नयी दिल्ली, 15 सितंबर महाराष्ट्र सरकार और फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत के बीच चल रही तनातनी का मुद्दा मंगलवार को लोकसभा में गूंजा। हिमाचल प्रदेश से भाजपा के एक सांसद ने इस मुद्दे को उठाते हुए महाराष्ट्र की सत्तारूढ़ शिव सेना पर निशाना साधा और उसे कांग्रेस की सेना करार दिया।

शून्यकाल के दौरान इस मुद्दे को उठाते हुए मंडी के सांसद राम स्वरूप शर्मा ने कहा कि हिमाचल की बेटी कंगना रनौत के साथ महाराष्ट्र में पिछले दिनों जो व्यवहार हुआ उसकी भर्त्सना की जानी चाहिए।

यह भी पढ़े | विदेश की खबरें | ब्रिटेन के प्रधानमंत्री के विवादित ब्रेक्जिट विधेयक ने संसद में पहली बाधा पार की.

उन्होंने कि रनौत के साथ न सिर्फ वहां दुर्व्यवहार हुआ बल्कि करोड़ों की लागत वाले उनके कार्यालय को भी ध्वस्त कर दिया गया।

शर्मा ने कहा, ‘‘शिवाजी के आदर्शों के साथ बाला साहब ठाकरे ने जिस शिव सेना को चलाया, आज वह शिव सेना कांग्रेस सेना बन कर रह गई है।’’

यह भी पढ़े | देश की खबरें | माध्यमिक कक्षा के स्तर पर अगले आठ सप्ताह का वैकल्पिक अकादमिक कैलेंडर जारी.

शिवसेना महाराष्ट्र में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) और कांग्रेस के साथ मिलकर सत्ता में है।

कंगना रनौत मूल रूप से हिमाचल प्रदेश के मनाली की रहने वाली हैं। मनाली मंडी संसदीय क्षेत्र का हिस्सा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Winner Prediction: रायपुर में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Preview: रायपुर में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स

RCB vs KKR Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें

'Wow' गाने के प्रमोशन के दौरान वरुण धवन और समय रैना की मजेदार नोकझोंक, जिम से वीडियो वायरल