देश की खबरें | मुम्बई पर अपनी टिप्पणी को लेकर कंगना रनौत माफी मांगें : संजय राउत
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुम्बई, छह सितंबर शिवसेना के नेता संजय राउत ने रविवार को मांग की कि अभिनेत्री कंगना रनौत मुम्बई और महाराष्ट्र के खिलाफ अपने बयानों के लिए माफी मांगें । रनौत ने हाल ही में मुम्बई की तुलना पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) से की थी।

राउत से पूछा गया कि रनौत के ट्वीट को लेकर टीवी चैनल पर उन्होंने उनके विरूद्ध जो टिप्पणी की थी, क्या वह उसके लिए माफी मांगेगे, तब उन्होंने कहा, ‘‘ जो भी यहां रहता है और काम करता है, यदि वह मुम्बई और महाराष्ट्र के बारे में अशोभनीय बातें करता है तो मैं कहूंगा कि पहले वह माफी मांगे।’’

यह भी पढ़े | New Diamond Fire Updates: तेल टैंकर ‘न्यू डायमंड’ में लगी आग पर काबू पाने के प्रयास जारी, देखें तस्वीरें.

रनौत ने हाल ही में ट्वीट किया था, ‘‘ मुम्बई पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर जैसा महसूस हो रहा है?’’

उन्होंने एक सितंबर की एक खबर भी टैग किया था जिसमें राउत ने कथित रूप से कहा था कि रनौत को यदि मुम्बई पुलिस से डर है तो उन्हें मुम्बई नहीं आना चाहिए।

यह भी पढ़े | CM अरविंद केजरीवाल ने शुरू किया दिल्ली सरकार का डेंगू निरोधक अभियान, हर रविवार को जारी रहेगा यह कैम्पिंग.

शिवसेना के राज्यसभा सदस्य ने महाराष्ट्र सरकार से मुम्बई पुलिस को बदनाम करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की अपील की थी।

उन्होंने रनौत से पीओके की असली स्थिति जानने के लिए पहले वहां का दौरा कर लेने को कहा था।

फिलहाल गृहराज्य हिमाचल प्रदेश में रह रहीं रनौत ने यह भी ट्वीट किया था कि वह नौ सितंबर को मुम्बई लौटेंगी और चुनौती दी कि कोई उन्हें रोककर दिखाए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)