देश की खबरें | कंगना ने 'सिख विरोधी’ टिप्पणी पर प्राथमिकी रद्द करने के अनुरोध को लेकर अदालत का रुख किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने एक सिख संगठन की शिकायत के बाद मुंबई पुलिस द्वारा पिछले महीने दर्ज की गई प्राथमिकी को रद्द करने के अनुरोध को लेकर बम्बई उच्च न्यायालय का रूख किया है।

मुंबई, नौ दिसंबर बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने एक सिख संगठन की शिकायत के बाद मुंबई पुलिस द्वारा पिछले महीने दर्ज की गई प्राथमिकी को रद्द करने के अनुरोध को लेकर बम्बई उच्च न्यायालय का रूख किया है।

शिकायतकर्ताओं ने आरोप लगाया था कि रनौत ने 21 नवंबर को एक इंस्टाग्राम पोस्ट में विवादास्पद कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की सीमाओं पर किसानों के आंदोलन को एक खालिस्तानी आंदोलन के रूप में चित्रित किया था।

इसके बाद यहां पुलिस ने उनके खिलाफ ‘धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने’ का मामला दर्ज किया था।

अपनी पोस्ट में, अभिनेत्री ने ‘‘खालिस्तानी आतंकवादियों’’ का उल्लेख किया था।

अभिनेत्री द्वारा वकील रिजवान सिद्दीकी के माध्यम से पिछले महीने दायर की गई याचिका में कहा गया है कि उनकी पोस्ट का गलत अर्थ निकाला गया और उनका सिख समुदाय की भावनाओं को आहत करने का कोई इरादा नहीं था।

याचिका में कहा गया है कि यह पोस्ट किसानों के खिलाफ नहीं बल्कि एक प्रतिबंधित संगठन के खिलाफ है और यह अभिव्यक्ति की आजादी के उनके मौलिक अधिकार के तहत है।

याचिका में अनुरोध किया गया है कि उच्च न्यायालय को ‘‘एफआईआर को रद्द करके उसके वैध अधिकारों और स्वतंत्रता की रक्षा करनी चाहिए।’’

याचिका को सुनवाई के लिए अभी सूचीबद्ध किया जाना है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs England, ICC T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा भारत बनाम इंग्लैंड के बीच दूसरा सेमीफाइनल? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs New Zealand T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है दक्षिण अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

मिडिल ईस्ट संकट पर स्पेन और अमेरिका में तनातनी, प्रधानमंत्री सांचेज ने हमलों को बताया 'रूसी रूलेट', ट्रंप ने स्पेन से व्यापारिक संबंध तोड़ने की दी धमकी

HK Dua Dies: नहीं रहे वरिष्ठ पत्रकार और पूर्व PM एचडी देवेगौड़ा के मीडिया सलाहकार एचके दुआ, 88 साल की उम्र में निधन

\