देश की खबरें | कंगना ने महाराष्ट्र के राज्यपाल से मुलाकात कर ‘‘न्याय’’ दिलाने का किया अनुरोध

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र में शिवसेना से चल रही तकरार के बीच अभिनेत्री कंगना रनौत ने रविवार को राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात की और अपने साथ हुई ‘‘नाइंसाफी’’ के बारे में उन्हें जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, 13 सितंबर महाराष्ट्र में शिवसेना से चल रही तकरार के बीच अभिनेत्री कंगना रनौत ने रविवार को राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात की और अपने साथ हुई ‘‘नाइंसाफी’’ के बारे में उन्हें जानकारी दी।

कंगना ने कहा कि उन्होंने राज्यपाल को अपने ‘‘दृष्टिकोण’’ से अवगत कराया और ‘‘न्याय’’ दिलाने का अनुरोध किया ।

यह भी पढ़े | MP Assembly Bypolls 2020: सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कमलनाथ और दिग्विजय सिंह को बताया आधुनिक ठग, कहा- उन्होंने भ्रष्टाचार में नए रिकॉर्ड बनाए.

उपनगर बांद्रा के पाली हिल में कंगना के बंगले में कथित तौर पर अवैध निर्माण के कुछ हिस्सों को बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) द्वारा ढहाने के बाद उन्होंने यह मुलाकात की है ।

राजभवन में हुई मुलाकात के बाद संवाददाताओं से बात करते हुए कंगना ने कहा, ‘‘मैंने राज्यपाल से मुलाकात की। उन्होंने मुझे बेटी की तरह सुना। मैं एक नागरिक के तौर पर उनसे मिलने आयी। राजनीति से मेरा कोई लेना-देना नहीं है।’’

यह भी पढ़े | NEET 2020: कोरोना महामारी के बीच देश में नीट की परीक्षा सम्पन्न, करीब 85 से 90 फीसदी छात्र रहे उपस्थित- शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल.

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने अपने साथ हुई नाइंसाफी और जो भी अनुचित हुआ, उस बारे में उन्हें बताया। यह अभद्र बर्ताव था। ’’

कंगना के साथ उनकी बहन रंगोली चंदेल भी थीं। राज्यपाल से मुलाकात के वक्त दोनों ने मास्क उतारकर तस्वीरें खिंचवायी। कंगना कोश्यारी का पैर छूने के लिये भी झुकीं।

बैठक के बारे में बाद में उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘कुछ देर पहले महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी जी से मेरी मुलाकात हुई । मैंने उन्हें अपने नजरिए से अवगत कराया और यह भी अनुरोध किया कि मुझे न्याय मिलना चाहिए । इससे आम नागरिकों का, खासकर बेटियों का इस तंत्र के प्रति विश्वास बहाल होगा। ’’

कंगना और शिवसेना के बीच हाल में विवाद तब शुरू हुआ जब अभिनेत्री ने अपने एक बयान में कहा कि उन्हें “मूवी माफिया” से ज्यादा मुंबई पुलिस से डर लगता है और महाराष्ट्र की राजधानी की तुलना पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) से की थी।

उनके बयान पर प्रतिक्रिया जताते हुए शिवसेना के नेता संजय राउत ने कथित तौर पर कहा था , ‘‘हम उनसे आग्रह करेंगे कि उन्हें मुंबई नहीं आना चाहिए। यह और कुछ नहीं बल्कि मुंबई पुलिस का अपमान है ।’’

कंगना बुधवार को हिमाचल प्रदेश से मुंबई लौटी थीं । उन्होंने आरोप लगाया कि शिवसेना से उनके टकराव की वजह से महाराष्ट्र सरकार उन्हें निशाना बना रही है।

उन्होंने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की भी आलोचना की थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\