एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | केन विलियमसन ने फिर न्यूजीलैंड क्रिकेट का केंद्रीय अनुबंध ठुकराया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. विलियमसन ने पिछले साल भी केंद्रीय अनुबंध को स्वीकार नहीं किया था ताकि वह टी20 और दुनिया भर की अन्य लीगों में खेलने के लिए स्वतंत्र हो सकें। इसके बजाय उन्होंने पिछले साल एक अनौपचारिक अनुबंध पर हस्ताक्षर किए और 2024 में न्यूज़ीलैंड ने जो 13 टेस्ट मैच खेले उनमें से नौ मैच में हिस्सा लिया और 1,000 से अधिक रन बनाए।

खेल की खबरें | केन विलियमसन ने फिर न्यूजीलैंड क्रिकेट का केंद्रीय अनुबंध ठुकराया

विलियमसन ने पिछले साल भी केंद्रीय अनुबंध को स्वीकार नहीं किया था ताकि वह टी20 और दुनिया भर की अन्य लीगों में खेलने के लिए स्वतंत्र हो सकें। इसके बजाय उन्होंने पिछले साल एक अनौपचारिक अनुबंध पर हस्ताक्षर किए और 2024 में न्यूज़ीलैंड ने जो 13 टेस्ट मैच खेले उनमें से नौ मैच में हिस्सा लिया और 1,000 से अधिक रन बनाए।

न्यूजीलैंड क्रिकेट ने मंगलवार को जिन 20 अनुबंधित खिलाड़ियों की सूची जारी की उसमें विलियमसन का नाम शामिल नहीं है। उनके अलावा डेवॉन कॉनवे, फिन एलन, टिम सीफर्ट और लॉकी फर्ग्यूसन भी इस सूची में शामिल नहीं है। यह सभी खिलाड़ी विदेशों में टी20 लीग में खेल रहे हैं। संभावना है कि विलियमसन फिर से अनौपचारिक अनुबंध पर हस्ताक्षर करेंगे।

ऑलराउंडर मुहम्मद अब्बास और जैक फाउल्केस, विकेटकीपर मिच हे और स्पिनर आदि अशोक को पहली बार अनुबंध दिया गया है।

विलियमसन अभी इंग्लिश काउंटी चैंपियनशिप और टी20 ब्लास्ट में मिडिलसेक्स के लिए और द हंड्रेड में लंदन स्पिरिट के लिए खेल रहे हैं।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 03, 2025 10:32 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).