देश की खबरें | कांवड़ यात्रा: पार्किंग विवाद से जुड़े हत्या के प्रयास के मामले में नाबालिग समेत चार लोग पकड़े गए
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार में कांवड़ यात्रा की तैयारी के दौरान पार्किंग विवाद से जुड़े हत्या के प्रयास के एक मामले में एक किशोर समेत चार लोगों को पकड़ा गया है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, 14 जुलाई पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार में कांवड़ यात्रा की तैयारी के दौरान पार्किंग विवाद से जुड़े हत्या के प्रयास के एक मामले में एक किशोर समेत चार लोगों को पकड़ा गया है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि कथित घटना 11 जुलाई की रात की है। उन्होंने कहा कि पुलिस को मयूर विहार फेज-1 स्थित शशि गार्डन के पास गोलीबारी की सूचना मिली थी।
पुलिस उपायुक्त (पूर्वी) अभिषेक धानिया ने एक बयान में कहा, ‘‘टीम मौके पर पहुंचीं और उन्हें एक गोली का निशान मिला। शिकायतकर्ता जितेंद्र ने पुलिस को बताया कि मोटरसाइकिल खड़ी करने को लेकर हुई बहस गोलीबारी में बदल गई।’’
अधिकारी ने बताया कि आरोपी कांवड़ यात्रा के तहत हरिद्वार जाने की तैयारी कर रहे थे।
आरोपियों की पहचान मोहित (24), रोहित (22), भुवन (20) और एक 17 वर्षीय किशोर के रूप में हुई है। आरोपियों ने कथित तौर पर जितेंद्र, उसके भाई सागर और उसके दोस्त पीयूष पर गोलियां चलाईं। उन्होंने बताया कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।
शिकायत और शुरुआती जांच के आधार पर हत्या के प्रयास की प्राथमिकी दर्ज करके जांच शुरू की गई। पुलिस उपायुक्त ने कहा, ‘‘जांच के लिए दो टीम बनाई गईं। दोनों टीम ने सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण किया और स्थानीय स्तर पर पूछताछ की। आरोपी फरार थे, लेकिन पुलिस ने जाल बिछाकर उनमें से दो को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद एक अन्य आरोपी और किशोर को भी पकड़ लिया गया।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 14, 2025 05:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

