विदेश की खबरें | यूएई के राष्ट्रपति के निधन पर शोक व्यक्त करने के लिए अबू धाबी आएंगी कमला हैरिस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. प्रतिनिधिमंडल शेख खलीफा बिन जायेद अल नाहयान के निधन पर शोक व्यक्त करने के साथ ही, यूएई के नए राष्ट्रपति एवं अबू धाबी के नए हुक्मरान शेख मोहम्मद बिन जायेद अल नाहयान से भी मुलाकात करेगा। शेख मोहम्मद दिवंगत शेख खलीफा के सौतेले भाई हैं। उनका शुक्रवार को इंतकाल हो गया था। वह लंबे वक्त से बीमार थे।

प्रतिनिधिमंडल शेख खलीफा बिन जायेद अल नाहयान के निधन पर शोक व्यक्त करने के साथ ही, यूएई के नए राष्ट्रपति एवं अबू धाबी के नए हुक्मरान शेख मोहम्मद बिन जायेद अल नाहयान से भी मुलाकात करेगा। शेख मोहम्मद दिवंगत शेख खलीफा के सौतेले भाई हैं। उनका शुक्रवार को इंतकाल हो गया था। वह लंबे वक्त से बीमार थे।

अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल में हैरिस के अलावा विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन, रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन, सीआईए के निदेशक विलियम बर्न्स और जलवायु दूत जॉन किर्बी शामिल हैं।

गौरतलब है कि शेख मोहम्मद लंबे वक्त से शासन चला रहे थे और उन्होंने देश की विदेश नीति को आकार दिया है, क्योंकि शेख खलीफा को करीब 10 साल पहले मस्तिष्क आघात हुआ था और तब से ही वह बीमार थे।

शेख खलीफा के निधन के बाद फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन दुख जताने के लिए सप्ताहांत पर अबू धाबी पहुंचने वाले शुरुआती यूरोपीय नेता थे।

अबू धाबी के लिए रवाना होने से पहले हैरिस ने कहा कि वह राष्ट्रपति जो बाइडन की तरफ से शेख खलीफा के निधन पर शोक व्यक्त करने और यूएई के साथ अमेरिका के अहम रिश्तों को मजबूत करने के लिए जा रही हैं।

उन्होंने पत्रकारों से कहा “अमेरिका यूएई के साथ हमारे संबंधों और साझेदारी की मजबूती को काफी गंभीरता से लेता है। हम वहां अपनी संवेदना व्यक्त करने के लिए जा रहे हैं।”

भारत के उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने शेख खलीफा के निधन पर रविवार को भारत की ओर से शोक व्यक्त किया। नायडू ने कहा कि भारत और उसके लोग इस मुश्किल समय में यूएई के साथ खड़े हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान