विदेश की खबरें | अमेरिका के उपराष्ट्रपति पद पर निर्वाचित कमला हैरिस ने सीनेट से इस्तीफा दिया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अमेरिका के अगले उप राष्ट्रपति पद पर निर्वाचित कमला हैरिस ने सोमवार को औपचारिक रूप से सीनेट की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया।
वाशिंगटन, 18 जनवरी अमेरिका के अगले उप राष्ट्रपति पद पर निर्वाचित कमला हैरिस ने सोमवार को औपचारिक रूप से सीनेट की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया।
इसके साथ ही अमेरिकी कांग्रेस के उच्च सदन में उनके चार साल के कार्यकाल संपन्न हो गया।
हैरिस ने यह इस्तीफा बुधवार को राष्ट्रपति पद पर निर्वाचित जो बाइडन के साथ उपराष्ट्रपति पद की शपथ लेने से दो दिन पहले दिया है।
हैरिस बुधवार को उपराष्ट्रपति पद की शपथ लेने के साथ इतिहास रचेंगी। वह अमेरिका में इस पद पर पहुंचने वाली पहली महिला, महिला अश्वेत महिला एवं पहली दक्षिण एशियाई मूल की महिला होंगी।
सीएनएन ने हैरिस के सहयोगी के हवाले से खबर दी कि डेमोक्रेट नेता ने अपना इस्तीफा कैलिफोर्निया के गवर्नर गैविन न्यूसोम को सौंपा।
हैरिस ने नवंबर 2016 में सीनेट का चुनाव जीती थीं और जनवरी में उच्च सदन की सदस्यता की शपथ ली थी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)