विदेश की खबरें | कमला हैरिस ने बाइडन की विरासत को ‘अद्वितीय’ बताया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रपति बाइडन ने रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप को हराने में उनकी संभावित असमर्थता पर डेमोक्रेटिक पार्टी के अंदर चिंता जताए जाने के बाद, इस चुनाव की दौड़ से बाहर होने का फैसला किया है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

राष्ट्रपति बाइडन ने रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप को हराने में उनकी संभावित असमर्थता पर डेमोक्रेटिक पार्टी के अंदर चिंता जताए जाने के बाद, इस चुनाव की दौड़ से बाहर होने का फैसला किया है।

हैरिस ने एक बयान में, मैदान से हटने के बाइडन के फैसले को ‘निःस्वार्थ और देशभक्तिपूर्ण कार्य’ करार दिया और कहा कि वह अपनी (डेमोक्रेटिक) पार्टी की ओर से आधिकारिक उम्मीदवार बनाये जाने और जीतने का इरादा रखती हैं।

बाइडन ने रविवार को राष्ट्रपति चुनाव की दौड़ से बाहर होने की औपचारिक घोषणा के बाद, हैरिस को भावी उम्मीदवार नामित किया, जो दर्शाता है कि उन्हें 1,000 से अधिक कर्मचारियों और एक रणनीतिक टीम विरासत में मिली है, जिसने जून के अंत में लगभग 9.6 करोड़ अमेरिकी डॉलर का चंदा जुटाया है।

हैरिस की भावी उम्मीदवारी के मद्देनजर उन्हें मिलने वाले चंदे में तेजी से वृद्धि हुई है। प्रचार अभियान के प्रवक्ता लॉरेन हिट ने सोमवार को बताया कि हैरिस ने बाइडन के समर्थन के बाद, पहले 15 घंटों में 4.96 करोड़ अमेरिकी डॉलर का चंदा जुटाया है।

हैरिस ने सोमवार सुबह व्हाइट हाउस में बाइडन के चुनाव मैदान से हटने के बाद अपनी पहली सार्वजनिक उपस्थिति दर्ज कराई। इस मौके पर उन्होंने बाइडन की ‘अद्वितीय’ विरासत की प्रशंसा करते हुए नेशनल कॉलेजिएट एथलेटिक एसोसिएशन चैंपियनशिप टीम को संबोधित किया।

हैरिस ने कहा कि वह ‘‘हमारे राष्ट्र के प्रति उनकी सेवा के लिए बहुत आभारी हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\