विदेश की खबरें | कमला हैरिस का उपराष्ट्रपति बनना काफी समय से लंबित था : बाइडेन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अमेरिका के निर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा है कि वह कमला हैरिस जैसी ‘‘शानदार उपराष्ट्रपति’’ के साथ काम करके सम्मानित महसूस करेंगे, जिन्होंने इस देश में पहली महिला और पहली प्रवासी बेटी के तौर पर राष्ट्रीय कार्यालय के लिए निर्वाचित होकर इतिहास रचा है।

वाशिंगटन, आठ नवंबर अमेरिका के निर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा है कि वह कमला हैरिस जैसी ‘‘शानदार उपराष्ट्रपति’’ के साथ काम करके सम्मानित महसूस करेंगे, जिन्होंने इस देश में पहली महिला और पहली प्रवासी बेटी के तौर पर राष्ट्रीय कार्यालय के लिए निर्वाचित होकर इतिहास रचा है।

कैलिफोर्निया की 56 वर्षीय डेमोक्रेट सीनेटर शनिवार को अमेरिका की पहली महिला, पहली अश्वेत और पहली दक्षिण एशियाई उपराष्ट्रपति निर्वाचित हुईं और राजनीतिक शक्ति के नये चेहरे का प्रतिनिधित्व करती हैं।

यह भी पढ़े | America: तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा ने जो बाइडन को जीत के लिए दी बधाई, कहा- बहुत उम्मीदें हैं.

बाइडेन ने विलमिंगटन, डेलावेयर में शनिवार की रात को विजय भाषण में कहा, ‘‘शानदार उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के साथ मिलकर काम करना मेरे लिए सम्मान की बात होगी, जो इस देश के राष्ट्रीय कार्यालय में अभी तक चुनी गई पहली महिला, पहली अश्वेत महिला, दक्षिण एशियाई मूल की पहली महिला, प्रवासियों की पहली बेटी बनकर इतिहास रचेंगी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह काफी समय से लंबित है और ऐसा होने के लिए इतने वर्षों से इतनी मेहनत करने वाले और संघर्ष करने वालों को आज रात हम याद करते हैं। लेकिन एक बार फिर अमेरिका ने नैतिक ब्रह्मांड की धुरी को न्याय की तरफ झुका दिया है।’’

यह भी पढ़े | America: जो बाइडेन ने कहा- अब मरहम लगाने का वक्त, अमेरिका के खिलाफ दांव लगाने वालों को दी चेतावनी.

उन्होंने कहा, ‘‘कमला, डाउग -- चाहे अथवा नहीं चाहे -- आप परिवार हैं। आप मानद बाइडेन हो गई हैं और कोई रास्ता नहीं है।’’

कमला हैरिस के पति का नाम डगलस एमहॉफ है और बाइडेन ने उनके लिये अपने संबोधन में संक्षेप में ‘डाउग’ का इस्तेमाल किया।

बाइडेन (77) और हैरिस को 20 जनवरी 2021 को अमेरिका के राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति पद की शपथ दिलाई जाएगी।

भारतीय मां और जमैका मूल के अमेरिकी नागरिक की बेटी हैरिस ने उपराष्ट्रपति पद के लिये उनका चुनाव करने के लिए बाइडेन को धन्यवाद दिया।

नीरज प्रशांत

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड