एजेंसी न्यूज

राजस्थान संकट के बीच कमलनाथ को दिल्ली बुलाया गया, सोनिया से कर सकते हैं मुलाकात

कांग्रेस नेतृत्व ने पार्टी के वरिष्ठ नेता कमलनाथ को दिल्ली बुलाया है और वह आज सोनिया गांधी से मुलाकात कर सकते हैं. पार्टी सूत्रों ने यह जानकारी दी.

राजस्थान संकट के बीच कमलनाथ को दिल्ली बुलाया गया, सोनिया से कर सकते हैं मुलाकात
पूर्व सीएम कमलनाथ (Photo: PTI)

नयी दिल्ली, 26 सितंबर : कांग्रेस नेतृत्व ने पार्टी के वरिष्ठ नेता कमलनाथ को दिल्ली बुलाया है और वह आज सोनिया गांधी से मुलाकात कर सकते हैं. पार्टी सूत्रों ने यह जानकारी दी. मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ को सोनिया गांधी ने ऐसे समय बुलाया है, जब पार्टी की राजस्थान इकाई में संकट पैदा हो गया है.

माना जाता है कि गहलोत से कमलनाथ के अच्छे रिश्ते हैं और संकट सुलझाने की जिम्मेदारी उन्हें दी जा सकती है. उल्‍लेखनीय है कि राजस्थान में कांग्रेस विधायक दल की बैठक रविवार रात को मुख्‍यमंत्री आवास पर होनी थी, लेकिन गहलोत के वफादार कई विधायक बैठक में नहीं आए. उन्होंने संसदीय कार्यमंत्री शांति धारीवाल के बंगले पर बैठक की और फिर वहां से वे विधानसभा अध्‍यक्ष डॉ. सीपी जोशी से म‍िलने गए. यह भी पढ़ें : मप्र: महंगे प्लेटिनम के लिए कार के खास मॉडल के साइलेंसर चुराने वाला गिरोह गिरफ्तार

राजस्थान के प्रभारी अजय माकन ने यहां संवाददाताओं से कहा कि जब विधायक दल की कोई आधिकारिक बैठक बुलाई गई हो और यदि कोई उसी के समानांतर एक अनाधिकारिक बैठक बुलाए, तो यह प्रथमदृष्टया ‘‘अनुशासनहीनता’’ है.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 26, 2022 04:19 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).