देश की खबरें | कमलनाथ ने प्रधानमंत्री मोदी से की देश के लोकतंत्र को बचाने की मांग

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पार्टी के बागी विधायकों के कारण अपनी सरकार बचाने में असमर्थ रहे मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिख कर उनसे वैश्विक पटल पर स्थापित देश के लोकतंत्र को बचाने की मांग की।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

भोपाल, 23 जुलाई पार्टी के बागी विधायकों के कारण अपनी सरकार बचाने में असमर्थ रहे मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिख कर उनसे वैश्विक पटल पर स्थापित देश के लोकतंत्र को बचाने की मांग की।

दल-बदल के संदर्भ में कमलनाथ ने अपने इस पत्र में मोदी से कहा है कि दशकों के अथक प्रयास से हम सबने मिलकर भारत को विश्व का सबसे परिपक्व प्रजातंत्र बनाया है और संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर के अनुसार हमारे संविधान का सबसे खूबसूरत पहलू इसका संघीय स्वरूप है।

यह भी पढ़े | जामिया ने जीती आईआईटी बॉम्बे की 'यंत्रा रोबोटिक्स प्रतियोगिता' : 23 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने लिखा है, भारत की संघीय व्यवस्था के कारण ही सम्पूर्ण विश्व में हमारे प्रजातंत्र की एक विशेष पहचान है, लेकिन विगत कुछ समय से बाबा साहेब की भावनाओं को आहत करते हुए भारत के संघीय व्यवस्था पर निरंतर प्रहार किया जा रहा है।

कमलनाथ ने कहा, ‘‘जिन राज्यों में :भाजपा नीत: केन्द्र सरकार से इतर, दूसरे दलों की सरकारें हैं, उन्हें अनैतिक तरीके के गिराया जा रहा है।’’

यह भी पढ़े | नागरिकता संशोधन कानून के बाद अफगानिस्तान से भारत आना चाहते हैं तमाम हिंदू और सिख परिवार.

उन्होंने कहा, ‘‘मध्य प्रदेश की निर्वाचित सरकार को :इस साल मार्च में: गिराया जाना भारत के प्रजातंत्रिक इतिहास के सबसे घृणित कृत्यों में से एक है। यह सोचकर दिल दहल जाता है कि जब एक ओर मानव समाज अपने अस्तित्व की लड़ाई कोरोना वायरस महामारी से लड़ रहा था, तब दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता मध्य प्रदेश के तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री सहित 22 मंत्रियों और विधायकों को लेकर मध्य प्रदेश की सरकार गिराने के लिए बेंगलुरू चले गये और प्रदेश के नागरिकों को महामारी की आग में झोंक दिया।’’

कमलनाथ ने आगे लिखा, ‘‘चर्चा यह भी है कि मध्य प्रदेश में कई मौकापरस्त, मतलबी, लोभी नेताओं ने मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार गिराने तक देश में लॉकडाउन को 24 मार्च के पहले लागू नहीं होने दिया। अभी भी मध्य प्रदेश में भाजपा द्वारा प्रतिपक्षीय विधायकों को प्रलोभित करके उनके इस्तीफे कराकर भाजपा में शामिल कराया जा रहा है और ऐसे अनैतिक कृत्य के उपचुनावों का बोझ प्रदेश के नागरिकों पर डाला जा रहा है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मेरी चिंता सिर्फ प्रदेश में कांग्रेस की सरकार के गिरने तक सीमित नहीं है, बल्कि आज देश की प्रजातांत्रिक व्यवस्था में एक भूचाल आया हुआ है और ऐसी शंका है कि इसका केन्द्र बिन्दु केन्द्र में निहित है।’’

कमलनाथ ने आगे लिखा, ‘‘लेकिन मैं उम्मीद करता हूं कि मेरी शंकाएं निराधार साबित होंगी और आप भारत के लोकतंत्र की गिरती हुई साख को बचाने के लिए आगे आएंगे तथा ऐसे अवसरवादी नेताओं को अपनी सरकार एवं दल में कोई स्थान नहीं देंगे, जिन पर प्रजातांत्रिक मूल्यों का सौदा करने का आरोप है ताकि हम भारत राष्ट्र की वैश्विक पटल पर स्थापित लोकतांत्रिक निष्पक्षता, पारदर्शिता और परिपक्वता की पहचान को बरकरार रख पाएंगे।’’

मालूम हो कि मार्च से लेकर अब तक कांग्रेस के 25 विधायक कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हो गये हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Air India Cancels All Flights: न्यूयॉर्क के लिए सभी उड़ानें रद्द, जानें क्या है वजह और यात्रियों के लिए नई एडवाइजरी

\