देश की खबरें | कल्सी और डागर ने हिमाचल को दिलायी जीत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बायें हाथ के स्पिनर मयंक डागर के नौ विकेट और कप्तान अंकित कल्सी के शानदार शतक से हिमाचल प्रदेश ने शनिवार को यहां रणजी ट्राफी ग्रुप एफ मैच में त्रिपुरा को पारी और 30 रन से पराजित किया।

नयी दिल्ली, 26 फरवरी बायें हाथ के स्पिनर मयंक डागर के नौ विकेट और कप्तान अंकित कल्सी के शानदार शतक से हिमाचल प्रदेश ने शनिवार को यहां रणजी ट्राफी ग्रुप एफ मैच में त्रिपुरा को पारी और 30 रन से पराजित किया।

डागर ने 55 रन देकर पांच विकेट झटके और त्रिपुरा को पहली पारी में 202 रन पर समेटने में मदद की।

हिमाचल प्रदेश के फॉलो आन देने के बाद उन्होंने फिर 30 रन देकर चार विकेट चटकाये।

हिमाचल प्रदेश के नयी गेंद के गेंदबाज ऋषि धवन (दो विकेट) ने चार गेंद के अंदर शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों को आउट किया।

इसके बाद डागर और आकाश वशिष्ठ (14 रन देकर दो विकेट) ने त्रिपुरा के बल्लेबाजों को 45.5 ओवर में 133 रन पर समेटकर अपनी टीम को एक दिन पहले ही जीत दिला दी।

कल्सी के करियर की सर्वश्रेष्ठ 147 रन की पारी की मदद से हिमाचल प्रदेश ने पहली पारी में 365 रन का स्कोर बनाया था।

ग्रुप के एक अन्य मैच में पहली पारी में 444 रन बनाने वाली पंजाब ने हरियाणा को फॉलो आन देकर 149 रन तक उसके चार विकेट झटक लिये थे।

हरियाणा की पहली पारी 282 रन पर सिमट गयी थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान