एजेंसी न्यूज

कालोऊ के हाथ मिलाने के वीडियो से जर्मनी के राजनेता ‘हैरान’

उन्होंने कहा, ‘‘मेरे साथियों ने कहा कि वे हैरान और भयभीत हैं। ’’

कालोऊ के हाथ मिलाने के वीडियो से जर्मनी के राजनेता ‘हैरान’

जर्मनी की क्षेत्रीय खेल मंत्रियों की अध्यक्षा अंजा स्टाहमैन ने बुधवार को रेडियो स्टेशन ‘आरबीबी’ से कहा, ‘‘इस वीडियो ने जर्मन लीग (डीएफएल) और पेशेवर फुटबाल को नुकसान पहुंचाया है। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘मेरे साथियों ने कहा कि वे हैरान और भयभीत हैं। ’’

उन्होंने कहा कि इस वीडियो ने गलत छवि पेश की है। उन्होंने कहा, ‘‘कुछ लोग सोचेंगे कि बुंदेसलीगा ने महामारी के दौरान अपना प्रभाव गंवा दिया है। ’’

सोमवार को चेल्सी के पूर्व फारवर्ड को हर्था ने निलंबित कर दिया जिन्होंने फेसबुक पर एक वीडियो पोस्ट की थी जिसमें वह लीग द्वारा बनाये गये स्वच्छता के दिशानिर्देशों को धत्ता बताकर साथियों और क्लब के कर्मचयारियों के साथ हाथ मिला रहे थे।

कालोऊ ने सामाजिक दूरी के नियमों का उल्लंघन करने के लिये माफी मांग ली है, उन्होंने कहा, ‘‘यह बहुत बड़ी गलती थी। ’’

एएफपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 06, 2020 06:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).