खेल की खबरें | काइनन, मनीषा ट्रैप ट्रायल में शीर्ष पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. ओलंपियन काइनन चेनाई ने शनिवार को यहां चौथे राष्ट्रीय चयन ट्रायल (शॉटगन) के क्वालीफिकेशन के दूसरे दिन पुरुष ट्रैप स्पर्धा में बढ़त बना ली जबकि महिला वर्ग में स्थानीय दावेदार मनीषा कीर शीर्ष पर चल रही हैं।

भोपाल, 17 जून ओलंपियन काइनन चेनाई ने शनिवार को यहां चौथे राष्ट्रीय चयन ट्रायल (शॉटगन) के क्वालीफिकेशन के दूसरे दिन पुरुष ट्रैप स्पर्धा में बढ़त बना ली जबकि महिला वर्ग में स्थानीय दावेदार मनीषा कीर शीर्ष पर चल रही हैं।

शुक्रवार को दो दौर में परफेक्ट 50 अंक जुटाने वाले काइनन शनिवार को दो निशाने चूक गए। कल तक संयुक्त रूप से शीर्ष पर चल रहे भवनीश मेंदिरत्ता के भी दो निशाने चूके।

काइनन ने हालांकि चौथे दौर में परफेक्ट 25 अंक की बदौलत एकल बढ़त बना ली है लेकिन भवनीश ने दोनों दौर में 24 अंक जुटाए।

मनीषा ने शनिवार को दो दौर में 22 और 24 अंक जुटाए। वह कुल 90 अंक के साथ शीर्ष पर चल रही हैं।

रविवार को दोनों वर्ग में पांचवां और अंतिम क्वालीफिकेशन दौर होगा जिसके बाद शीर्ष छह निशानेबाज फाइनल में जगह बनाएंगे।

पुरुष ट्रैप में पृथ्वीराज तोंडमान, शारदुल विहान और लक्ष्य श्योराण जैसे निशानेबाज शीर्ष छह में चल रहे हैं जबकि पूर्व विश्व चैंपियन मानवजीत संधू भी दौड़ में बने हुए हैं। वह अभी 94 अंक के साथ आठवें स्थान पर हैं।

महिला ट्रैप में राजेश्वरी कुमारी 89 अंक के साथ दूसरे स्थान पर हैं। शगुन चौधरी और सबीरा हारिस भी शीर्ष छह में हैं।

विश्व चैंपियनशिप और एशियाई खेल जैसे आगामी टूर्नामेंट के लिए राष्ट्रीय टीम का चयन करते समय इन ट्रायल के स्कोर पर विचार किया जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान