एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में 15 जुलाई को शुरू होगी कैलाश यात्रा, पंजीकरण अनिवार्य

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में 15 जुलाई से कैलाश यात्रा शुरू होने वाली है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में 15 जुलाई को शुरू होगी कैलाश यात्रा, पंजीकरण अनिवार्य

शिमला, नौ जुलाई हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में 15 जुलाई से कैलाश यात्रा शुरू होने वाली है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन ने यात्रा के लिए सभी तीर्थयात्रियों के लिहाज से पंजीकरण फार्म और चिकित्सा प्रमाण पत्र अनिवार्य कर दिया है। यह यात्रा 30 अगस्त तक जारी रहेगी।

कल्पा के उपजिलाधिकारी (एसडीएम) अमित कल्टैक की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें उन्होंने यात्रा की तैयारियों की समीक्षा की।

कल्टैक ने कहा कि यात्रा तांगलिंग गांव से शुरू होगी, जबकि वैकल्पिक पुरबानी कांडा मार्ग पर मौजूदा स्थिति का आकलन करने के बाद ही विचार किया जाएगा।

एसडीएम ने कहा कि तांगलिंग के मल्लिंग खट्टा में एक आधार शिविर स्थापित किया जाएगा, जहां सभी तीर्थयात्रियों को अनिवार्य चिकित्सा जांच से गुजरना होगा।

कल्टैक ने कहा कि प्रक्रिया को सुविधाजनक बनाने के लिए 11 जुलाई से ऑनलाइन पंजीकरण उपलब्ध होगा, जबकि तांगलिंग गांव में ऑफलाइन पंजीकरण सेवाएं 14 जुलाई से शुरू होंगी।

एसडीएम ने आश्वासन दिया कि जिला प्रशासन ने सभी श्रद्धालुओं के लिए सुचारू और सुरक्षित तीर्थयात्रा सुनिश्चित करने के लिए उचित सुरक्षा और अन्य जरूरी व्यवस्था की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 09, 2025 07:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).