एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | काफिलें की कारें आपस में टकरायीं : माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश की माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी मंगलवार को हापुड़ जिले के पिलखुवा क्षेत्र में दिल्ली से अमरोहा जाते वक्त अपनी कार के काफिल के अन्य वाहन से टकराने से जख्मी हो गयीं। यह जानकारी पुलिस सूत्रों ने दी।

देश की खबरें | काफिलें की कारें आपस में टकरायीं : माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी घायल

हापुड़ (उप्र), आठ जुलाई उत्तर प्रदेश की माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी मंगलवार को हापुड़ जिले के पिलखुवा क्षेत्र में दिल्ली से अमरोहा जाते वक्त अपनी कार के काफिल के अन्य वाहन से टकराने से जख्मी हो गयीं। यह जानकारी पुलिस सूत्रों ने दी।

इस घटना में मंत्री समेत दो लोग घायल हुए हैं। उन्हें रामा अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने कार चालकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर दुख व्यक्त किया है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी दिल्ली से अमरोहा किसी कार्यक्रम में जा रही थीं। सूत्रों ने बताया कि रास्ते में छिजारसी चौकी के पास उनके काफिले के आगे चल रही तीन गाड़ियां अचानक रुक गईं। सूत्रों ने बताया कि इसी दौरान आगे जा रही गाड़ी से टकराने से मंत्री गुलाब देवी की गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई और इस घटना में उन्हें हल्की चोटें आयीं।

गुलाब देवी ने 'एक्स' पर एक संदेश में अपने साथ हुई घटना का जिक्र करते हुए कहा, "दिल्ली से जनपद बिजनौर के लिए जाते समय मेरी गाड़ी जनपद हापुड़ के छिजारसी टोल प्लाजा के पास हादसे का शिकार हो गई। मेरी हालत स्थिर है। मेरी शुभचिंतकों तथा जनपद संभल के देवतुल्य जनता जनार्दन से आग्रह है कि इसमें चिंतित होने की कोई बात नहीं है। मैं जल्दी ही स्वस्थ होकर आप सब की सेवा में उपस्थित रहूंगी।"

पुलिस सूत्रों ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मंत्री को दूसरी गाड़ी से रामा अस्पताल भेजा गया। उन्होंने बताया कि उपचार के बाद उनका काफिला अमरोहा की तरफ रवाना हो गया। सूत्रों ने बताया कि पुलिस ने सम्बन्धित कार चालकों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ शुरू कर दी है।

जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय और पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानन्जय सिंह ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और मंत्री गुलाब देवी का हाल लिया, साथ ही घटना के जांच के निर्देश दिए।

इस बीच, मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने इस घटना पर दुख व्यक्त करते हुए 'एक्स' पर कहा, "उत्तर प्रदेश सरकार में मेरी सहयोगी, माध्यमिक शिक्षा मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गुलाब देवी जी का आज जनपद हापुड़ में एक सड़क दुर्घटना में घायल होने का दु:खद समाचार प्राप्त हुआ है। प्रभु श्री राम से उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 08, 2025 11:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).