Kabaddi Player Shot In Moga: पंजाब के मोगा में कबड्डी खिलाड़ी को मारी गोली, अस्पताल में इलाज जारी

पंजाब के मोगा जिले में सोमवार को दो हथियाबंद लोगों ने एक कबड्डी खिलाड़ी को गोली मार दी। पुलिस ने यह जानकारी दी.

Shot Dead (Photo Credit: IANS)

चंडीगढ़, 23 अक्टूबर: पंजाब के मोगा जिले में सोमवार को दो हथियाबंद लोगों ने एक कबड्डी खिलाड़ी को गोली मार दी. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि हमले के बाद हरविन्दर सिंह (32) को लुधियाना के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है. यह भी पढ़ें: Praveen Kumar Wins Gold Medal: एसियन पैरा गेम्स के मेंस टी64 हाई जम्प स्पर्धा में प्रवीण कुमार ने जीता गोल्ड, तो उन्नी रेनू ने जीती ब्रॅाज मेडल

सोमवार सुबह की यह घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकार्ड हो गई है, जिसमें मोटरसाइकिल सवार दो नकाबपोश व्यक्ति गोलियां चलाते दिख रहे हैं. पुलिस ने बताया कि दो हमलावर मोटरसाइकिल पर आये और घर के दरवाजे पर खड़ी सिंह की मां से बात करने लगे.

उन्होंने बताया कि जैसे ही सिंह बाहर आए, एक हमलावर ने उनके पैर में गोली मार दी और फरार हो गये. पुलिस ने बताया कि प्राथमिक जांच में पता चला है कि विदेश में रहने वाले एक व्यक्ति ने सिंह को डराने और आगामी पंचायत चुनाव नहीं लड़ने की चेतावनी देने के लिए दोनों हमलावरों को उनके घर भेजा था.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Shreyas Iyer IPL Stats Against MI: आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है श्रेयस अय्यर का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

Jasprit Bumrah IPL Stats Against PBKS: आईपीएल इतिहास में पंजाब किंग्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जसप्रीत बुमराह का प्रदर्शन, जानिए आंकड़े

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs LSG, IPL 2026 23rd Match Scorecard: चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को महज 146 रनों पर रोका, रसिख सलाम डार ने 4 चटकाए विकेट; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड