एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | दिल्ली आबकारी घोटाला मामले में के. कविता अदालत में पेश, 23 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की एक अदालत ने कथित दिल्ली आबकारी नीति घोटाले से जुड़े भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) की नेता के. कविता को सोमवार को 23 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

देश की खबरें | दिल्ली आबकारी घोटाला मामले में के. कविता अदालत में पेश, 23 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में

नयी दिल्ली, 15 अप्रैल राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की एक अदालत ने कथित दिल्ली आबकारी नीति घोटाले से जुड़े भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) की नेता के. कविता को सोमवार को 23 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की बेटी को तिहाड़ जेल से गिरफ्तार किया गया। कविता को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गिरफ्तार किया था, जिसके बाद से वह तिहाड़ में बंद थीं ।

कविता की तीन दिन की पुलिस हिरासत की अवधि समाप्त होने के बाद केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने आरोपी को अदालत में पेश किया और न्यायिक हिरासत में भेजने की मांग की।

सीबीआई ने अदालत को बताया कि कविता को हिरासत में लेकर पूछताछ करने की जरूरत नहीं है।

कविता के साथ-साथ दीपक नागर का पक्ष रख रहे वकील नितेश राणा ने पुलिस की अर्जी का विरोध किया और कहा कि कविता को हिरासत में रखने के लिए पर्याप्त आधार नहीं है क्योंकि अब उन्हें हिरासत में रखकर पूछताछ की आवश्यकता नहीं है।

सीबीआई अधिकारियों ने हाल ही में एक विशेष अदालत से अनुमति लेने के बाद कविता से जेल के अंदर पूछताछ की थी।

बीआरएस नेता से मामले में सह-आरोपी बुच्ची बाबू के फोन से मिले व्हाट्सऐप चैट और एक भूमि सौदे से संबंधित दस्तावेजों के बारे में पूछताछ की गई थी। आरोप है कि आबकारी नीति में कथित बदलाव के लिए आम आदमी पार्टी (आप) को रिश्वत के रूप में 100 करोड़ रुपये दिए गए थे।

ईडी ने कविता (46) को हैदराबाद के बंजारा हिल्स स्थित उनके आवास से 15 मार्च को गिरफ्तार किया था और वह न्यायिक हिरासत में हैं।

जितेंद्र रंजन

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 15, 2024 12:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).