एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | के.ए.पी. सिन्हा ने पंजाब के मुख्य सचिव का कार्यभार संभाला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के वरिष्ठ अधिकारी के.ए.पी. सिन्हा ने बृहस्पतिवार को पंजाब के मुख्य सचिव का कार्यभार ग्रहण कर लिया।

देश की खबरें | के.ए.पी. सिन्हा ने पंजाब के मुख्य सचिव का कार्यभार संभाला

चंडीगढ़, 10 अक्टूबर भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के वरिष्ठ अधिकारी के.ए.पी. सिन्हा ने बृहस्पतिवार को पंजाब के मुख्य सचिव का कार्यभार ग्रहण कर लिया।

पंजाब कैडर के 1992 बैच के आईएएस अधिकारी सिन्हा सतर्कता, सामान्य प्रशासन और कार्मिक विभाग के प्रमुख सचिव का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे।

उन्हें 1993 बैच के आईएएस अधिकारी अनुराग वर्मा के स्थान पर यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।

आम आदमी पार्टी (आप) सरकार ने बुधवार को सिन्हा को राज्य का मुख्य सचिव नियुक्त किया।

सिन्हा ने बृहस्पतिवार को कार्यभार संभालने के बाद कहा कि जन कल्याण से जुड़ी योजनाओं को और भी अधिक ऊर्जा के साथ क्रियान्वित किया जाएगा।

सिन्हा इससे पहले राजस्व, पुनर्वास एवं आपदा प्रबंधन, कृषि एवं किसान कल्याण, बागवानी तथा मृदा एवं जल संरक्षण विभाग के विशेष मुख्य सचिव का कार्यभार संभाल चुके हैं।

इससे पहले वह वित्त, कराधान, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, उच्च शिक्षा, पर्यावरण और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, संसदीय मामले तथा सामान्य प्रशासन सहित विभिन्न विभागों में कार्य कर चुके हैं।

उन्होंने केंद्र में अपने कार्यकाल के दौरान विदेश, उद्योग और वाणिज्य मंत्रालयों में भी कार्य किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 10, 2024 03:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).