देश की खबरें | ज्योति याराजी ने 8.04 सेकेंड के राष्ट्रीय रिकॉर्ड समय के साथ 60 मीटर बाधा दौड़ में स्वर्ण पदक जीता

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मौजूदा एशियाई चैंपियन ज्योति याराजी ने सत्र की अपनी पहली स्पर्धा फ्रांस के नैनटेस में एलीट इंडोर मीटिंग में 60 मीटर बाधा दौड़ में 8.04 सेकंड के समय के साथ राष्ट्रीय रिकॉर्ड कायम करते हुए स्वर्ण पदक जीता।

नयी दिल्ली, 26 जनवरी मौजूदा एशियाई चैंपियन ज्योति याराजी ने सत्र की अपनी पहली स्पर्धा फ्रांस के नैनटेस में एलीट इंडोर मीटिंग में 60 मीटर बाधा दौड़ में 8.04 सेकंड के समय के साथ राष्ट्रीय रिकॉर्ड कायम करते हुए स्वर्ण पदक जीता।

पच्चीस साल की याराजी ने शनिवार को कुछ ही घंटों में अपने पिछले राष्ट्रीय रिकॉर्ड (8.12 सेकेंड) में दो बार सुधार किया।

उन्होंने पहले हीट में 8.07 सेकेंड का समय निकाला और फिर विश्व एथलेटिक्स इंडोर टूर कांस्य स्तर की प्रतियोगिता में स्टेडियम पियरे-क्विनॉन के फाइनल में अपने समय को बेहतर किया।

वह हालांकि मार्च में चीन के नानजिंग में होने वाली विश्व इंडोर चैंपियनशिप के लिए क्वालिफिकेशन हासिल करने में नाकाम  रही। विश्व चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाइंग समय 7.94 सेकेंड है।

हाल ही में अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित याराजी ने 2024 में तेहरान (ईरान) में एशियाई इंडोर चैंपियनशिप में 8.12 सेकेंड के समय के साथ 60 मीटर में स्वर्ण पदक जीता था।

उनके नाम 12.78 सेकंड का राष्ट्रीय आउटडोर 100 मीटर बाधा दौड़ रिकॉर्ड भी है। वह 100 मीटर बाधा दौड़ की मौजूदा एशियाई चैंपियन हैं और उन्होंने 2023 में हांगझोऊ एशियाई खेलों में 12.91 सेकंड के समय के साथ रजत पदक जीता था।

इस बीच पुरुषों की 60 मीटर बाधा दौड़ स्पर्धा में तेजस शिरसे ने 7.68 सेकंड के समय के साथ कांस्य पदक जीता।

यह शिरसे के लिए सत्र की दूसरी रेस थी। उन्होंने 19 जनवरी को लक्जमबर्ग में सीएमसीएम इंडोर मीटिंग में 7.65 सेकंड का राष्ट्रीय रिकॉर्ड कायम किया था। इस स्पर्धा में पिछला राष्ट्रीय रिकॉर्ड 7.70 सेकंड का था, जो 2017 में सिद्धांत थिंगलाया ने बनाया था।

बाईस बरस के शिरसे 110 मीटर बाधा दौड़ में 13.41 सेकंड के समय के साथ राष्ट्रीय रिकॉर्ड धारक भी हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान