देश की खबरें | गलत नियत से आठ साल की बच्ची का अपहरण कर हत्या करने का आरोपी किशोर गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिजनौर जिले के शेरकोगट पुलिस थाने के अंतर्गत एक गांव में घर के बाहर खेल रही आठ वर्षीय बच्ची का बुरी नियत से अपहरण कर हत्या करने के आरोप में पुलिस ने 16 वर्षीय एक किशोर को गिरफ्तार किया है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

बिजनौर, 22 नवंबर बिजनौर जिले के शेरकोगट पुलिस थाने के अंतर्गत एक गांव में घर के बाहर खेल रही आठ वर्षीय बच्ची का बुरी नियत से अपहरण कर हत्या करने के आरोप में पुलिस ने 16 वर्षीय एक किशोर को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह ने बताया कि शुक्रवार को बच्ची घर के बाहर खेलते वक्त गायब हो गई थी और शनिवार को उसका शव कुछ दूर झाड़ियों से मिला।

यह भी पढ़े | Stock Market: एफएओ की एक्सपायरी से दिखेगा उतार-चढ़ाव, 13,000 के पार जाएगा निफ्टी!.

उन्होंने बताया कि रविवार को पुलिस ने बच्ची के पड़ोस में रहने वाले किशोर को गिरफ्तार कर हत्या की गुत्थी सुलझा ली।

सिंह ने बताया कि किशोर की कथित तौर पर काफी दिनों से बच्ची पर बुरी नजर थी और शुक्रवार को जब बच्ची घर के बाहर खेल रही थी तब उसे खेलने के बहाने आरोपी झाड़ियों में ले गया।

यह भी पढ़े | Petrol-Diesel Price: बिहार में पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों को लेकर कांग्रेस का नीतीश सरकार पर निशाना, कहा-चुनाव पूरा होते ही कीमतें ऑयल कंपनियों के नियंत्रण में हैं.

उन्होंने बताया कि इस बीच मस्जिद के लाउड स्पीकर से बच्ची के गायब होने की सूचना प्रसारित होने लगी और बच्ची भी घर पर सब बताने की धमकी देते हुए चीखने लगी जिससे घबराकर उसने बच्ची का उसी के दुपट्टे से गला दबाकर हत्या कर दी।

सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के साथ पॉक्सो अधिनियम के तहत भी मामला दर्ज किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now