देश की खबरें | न्यायमूर्ति एस के सिंह को एनजीटी का कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त किया गया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्र सरकार ने न्यायमूर्ति शियो कुमार सिंह को राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) का कार्यवाहक प्रमुख बृहस्पतिवार को नियुक्त किया। वह अधिकरण में न्यायिक सदस्य हैं।
नयी दिल्ली, छह जुलाई केंद्र सरकार ने न्यायमूर्ति शियो कुमार सिंह को राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) का कार्यवाहक प्रमुख बृहस्पतिवार को नियुक्त किया। वह अधिकरण में न्यायिक सदस्य हैं।
सरकार ने एनजीटी के अध्यक्ष न्यायमूर्ति आदर्श कुमार गोयल के आज सेवानिवृत्त होने के बाद न्यायमूर्ति सिंह को हरित अधिकरण का कार्यवाहक प्रमुख नियुक्त किया है।
केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने एक अधिसूचना में कहा कि न्यायमूर्ति सिंह इस पद पर नियुक्ति होने तक अध्यक्ष के रूप में कार्य करेंगे।
न्यायमूर्ति सिंह ने 1975 में इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक की उपाधि प्राप्त की थी। तीन साल बाद, उन्होंने विश्वविद्यालय से कानून की डिग्री ली।
उच्चतम न्यायालय ने अयोध्या में राम जन्मभूमि में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण द्वारा किए गए उत्खनन कार्य की निगरानी के लिए उन्हें 2005 से 2007 तक पर्यवेक्षक नियुक्त किया था।
न्यायमूर्ति सिंह ने 16 जनवरी 2018 तक इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में कार्य किया। उन्हें 11 मार्च 2020 को एनजीटी का न्यायिक सदस्य नियुक्त किया गया था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)