देश की खबरें | न्यायमूर्ति शर्मा ने दिल्ली उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ग्रहण की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. न्यायमूर्ति सतीश चंद्र शर्मा ने दिल्ली उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के पद की मंगलवार को यहां शपथ ग्रहण की।
नयी दिल्ली, 28 जून न्यायमूर्ति सतीश चंद्र शर्मा ने दिल्ली उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के पद की मंगलवार को यहां शपथ ग्रहण की।
दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने उपराज्यपाल के सचिवालय ‘राज निवास’ में आयोजित एक समारोह के दौरान 60 वर्षीय न्यायमूर्ति शर्मा को शपथ ग्रहण कराई।
इस समारोह में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तथा आम आदमी पार्टी के विधायक सोमनाथ भारती और मदन लाल भी शामिल हुए। इस दौरान वरिष्ठ न्यायाधीश एवं वकील भी मौजूद रहे।
न्यायमूर्ति शर्मा इससे पहले तेलंगाना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में सेवाएं दे चुके हैं।
न्यायमूर्ति डी एन पटेल की सेवानिवृत्ति के बाद से दिल्ली उच्च न्यायालय में कोई नियमित मुख्य न्यायाधीश नहीं था।
न्यायमूर्ति विपिन सांघी 13 मार्च से कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के रूप के सेवाएं दे रहे थे। उन्हें अब उत्तराखंड उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)