देश की खबरें | न्यायमूर्ति रंजना प्रकाश देसाई बनीं पीसीआई की पहली महिला अध्यक्ष
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उच्चतम न्यायालय की सेवानिवृत्त न्यायाधीश रंजना प्रकाश देसाई शुक्रवार को भारतीय प्रेस परिषद (पीसीआई) की पहली महिला अध्यक्ष बनीं। सरकार ने औपचारिक रूप से इस पद पर उनकी नियुक्ति की घोषणा की।
नयी दिल्ली, 17 जून उच्चतम न्यायालय की सेवानिवृत्त न्यायाधीश रंजना प्रकाश देसाई शुक्रवार को भारतीय प्रेस परिषद (पीसीआई) की पहली महिला अध्यक्ष बनीं। सरकार ने औपचारिक रूप से इस पद पर उनकी नियुक्ति की घोषणा की।
केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की ओर से इस संबंध में गजट अधिसूचना जारी की गई है।
पीसीआई के अध्यक्ष पद के लिए 72 वर्षीय न्यायमूर्ति रंजना देसाई के नाम को हाल ही में उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला और पीसीआई सदस्य प्रकाश दुबे की एक समिति ने मंजूरी दी थी।
शीर्ष अदालत में 13 सितंबर, 2011 से 29 अक्टूबर, 2014 तक अपने कार्यकाल से पहले, वह बंबई उच्च न्यायालय में न्यायाधीश थीं।
न्यायमूर्ति देसाई ने हाल ही में जम्मू-कश्मीर के लिए गठित परिसीमन आयोग का नेतृत्व किया था।
पीसीआई अध्यक्ष का पद न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) चंद्रमौली कुमार प्रसाद द्वारा अपना कार्यकाल पूरा करने के बाद पिछले साल नवंबर से ही खाली पड़ा था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)