देश की खबरें | कलकत्ता उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश नियुक्त

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कलकत्ता उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति जॉयमाल्य बागची को सोमवार को उच्चतम न्यायालय का न्यायाधीश नियुक्त किया गया।

नयी दिल्ली, 10 मार्च कलकत्ता उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति जॉयमाल्य बागची को सोमवार को उच्चतम न्यायालय का न्यायाधीश नियुक्त किया गया।

शीर्ष न्यायालय के कॉलेजियम ने छह मार्च को उनके नाम की सिफारिश की थी।

उनकी नियुक्ति की घोषणा विधि मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने ‘एक्स’ पर की।

न्यायमूर्ति बागची का शीर्ष अदालत में कार्यकाल छह वर्ष से अधिक का होगा। इस दौरान वह भारत के प्रधान न्यायाधीश के रूप में भी काम करेंगे।

न्यायमूर्ति के.वी विश्वनाथन के 25 मई 2031 को सेवानिवृत्त होने पर, न्यायमूर्ति बागची दो अक्टूबर 2031 को अपनी सेवानिवृत्ति तक भारत के प्रधान न्यायाधीश का पद संभालेंगे। वह तीन अक्टूबर 1966 को जन्मे हैं।

जहां उच्च न्यायालय के न्यायाधीश 62 वर्ष में सेवानिवृत्त होते हैं, वहीं उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश 65 वर्ष में पद छोड़ते हैं।

न्यायमूर्ति बागची को 27 जून 2011 को कलकत्ता उच्च न्यायालय में न्यायाधीश नियुक्त किया गया था। उन्हें चार जनवरी 2021 को आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय में स्थानांतरित किया गया था।

न्यायमूर्ति बागची को आठ नवंबर 2021 को कलकत्ता उच्च न्यायालय में वापस भेज दिया गया और तब से वह वहीं कार्यरत हैं।

उन्होंने 13 वर्षों से अधिक समय तक उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में कार्य किया है। अपने लंबे कार्यकाल के दौरान, न्यायमूर्ति बागची ने कानून के विविध क्षेत्रों में महत्वपूर्ण अनुभव प्राप्त किया।

उनके शपथ लेने के बाद उच्चतम न्यायालय में न्यायाधीशों की संख्या 33 हो जाएगी जबकि स्वीकृत संख्या 34 है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\