देश की खबरें | न्यायमूर्ति जामदार बंबई उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. न्यायमूर्ति नितिन मधुकर जामदार को मंगलवार को बंबई उच्च न्यायालय का कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया।

नयी दिल्ली,30 मई न्यायमूर्ति नितिन मधुकर जामदार को मंगलवार को बंबई उच्च न्यायालय का कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया।

निवर्तमान मुख्य न्यायाधीश रमेश देवकीनंदन धानुका का कार्यकाल आज शाम समाप्त हो रहा है।

केन्द्रीय विधि मंत्रालय के न्याय विभाग की ओर से जारी एक अधिसूचना के अनुसार न्यायमूर्ति जामदार बुधवार को पदभार ग्रहण करेंगे।

न्यायमूर्ति धानुका को 26 मई को बंबई उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया था। 62 वर्ष के हो जाने पर न्यायमूर्ति धनुका का कार्यकाल आज शाम समाप्त हो रहा है।

गौरतलब है कि उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश 65 वर्ष की आयु में सेवानिवृत्त होते है। वहीं उच्च न्यायालय के न्यायाधीश 62 वर्ष की आयु में।

हाल में न्यायमूर्ति सोनिया गोकानी को गुजरात उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश और न्यायमूर्ति जसवंत सिंह को त्रिपुरा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत किया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

\