एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | सिर्फ दूध पिएं, शराब से दूर रहें : स्वतंत्र देव सिंह

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने मंगलवार को लोगों से घर पर 'सिर्फ दूध पीने' और शराब से दूर रहने का आग्रह किया।

देश की खबरें | सिर्फ दूध पिएं, शराब से दूर रहें : स्वतंत्र देव सिंह

बलिया (उप्र), आठ जुलाई उत्तर प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने मंगलवार को लोगों से घर पर 'सिर्फ दूध पीने' और शराब से दूर रहने का आग्रह किया।

पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की 18वीं पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में जल शक्ति मंत्री ने कहा, “घर पर केवल दूध पिएं। इसके अलावा कुछ न पिएं।”

उन्होंने कहा, “हर अमीर व्यक्ति को सादगी अपनानी चाहिए और हर गरीब व्यक्ति में आगे बढ़ने की क्षमता होती है। जो लोग मूल्यों या आध्यात्मिकता के बिना इमारतों में रहते हैं वे बर्बादी की ओर अग्रसर होते हैं।”

जब मीडिया ने यह स्पष्ट करने के लिए कहा कि क्या वह शराब नहीं पीने के लिए कह रहे थे तो मंत्री ने जवाब दिया कि लोगों को केवल दूध पीना चाहिए और शराब को हाथ नहीं लगाना चाहिए।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की भी तारीफ की और कहा, "मोदी जी और योगी जी को कभी मत छोड़ना। ऐसे नेता विरले ही होते हैं। उनकी कोई जाति नहीं होती- वे जनता को ही सर्वोपरि मानते हैं। अगर आपका भाई किसी दूसरी पार्टी से चुनाव लड़ता है, तो उसका समर्थन मत करना।"

चंद्रशेखर का जिक्र करते हुए सिंह ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री का जीवन पद या प्रतिष्ठा के लिए नहीं, बल्कि मूल्यों और सिद्धांतों के लिए समर्पित था।

उन्होंने चंद्रशेखर की दिल्ली से कन्याकुमारी तक की पदयात्रा और आपातकाल के दौरान सरकार के मुखर विरोध को याद किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 09, 2025 01:26 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).