जरुरी जानकारी | जुपिटर लाइफलाइन के आईपीओ को पहले दिन 87 प्रतिशत अभिदान
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. जुपिटर लाइफलाइन के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को निर्गम के पहले दिन बुधवार को 87 प्रतिशत अभिदान मिला है।
नयी दिल्ली, छह सितंबर जुपिटर लाइफलाइन के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को निर्गम के पहले दिन बुधवार को 87 प्रतिशत अभिदान मिला है।
एनएसई पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, कंपनी के 84,97,169 शेयरों के आईपीओ के लिए 73,84,800 शेयरों के लिए बोलियां मिली हैं।
आंकड़ों के अनुसार, गैर संस्थागत निवेशकों की श्रेणी को 1.43 गुना, खुदरा व्यक्तिगत निवेशक (आरआईआई) खंड को 1.10 गुना और पात्र संस्थागत खरीदारों के लिए आरक्षित हिस्से को एक प्रतिशत अभिदान मिला है।
आईपीओ के तहत 542 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए गए हैं। इसके अलावा इसमें 44.50 लाख शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) शामिल है।
आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 695-735 प्रति शेयर है।
जुपिटर लाइफलाइन हॉस्पिटल्स ने मंगलवार को एंकर (बड़े) निवेशकों से 261 करोड़ रुपये जुटाए थे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)