एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | जूनियर महिला पिस्टल टीम ने स्वर्ण पदक जीता

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत की जूनियर महिला पिस्टल टीम ने गुरूवार को कोरिया के डेगू में चल रही 15वीं एशियाई एयरगन चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीता जिसमें ओलंपियन मनु भाकर, ईशा सिंह और शिखा नरवाल शामिल थीं।

देश की खबरें | जूनियर महिला पिस्टल टीम ने स्वर्ण पदक जीता

नयी दिल्ली, 17 नवंबर भारत की जूनियर महिला पिस्टल टीम ने गुरूवार को कोरिया के डेगू में चल रही 15वीं एशियाई एयरगन चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीता जिसमें ओलंपियन मनु भाकर, ईशा सिंह और शिखा नरवाल शामिल थीं।

इससे भारत के पदकों की संख्या 23 तक पहुंच गयी है और प्रतियोगिता में एक दिन बचा हुआ है।

इस भारतीय तिकड़ी ने मेजबान देश की किम मिनसियो, किम जूही और यांग जिन की तिकड़ी को खिताबी भिड़ंत में 16-12 से पराजित किया।

भारत ने महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल टीम स्पर्धा में रजत पदक जीता जिसमें रिदम सांगवान, पलक और युविका तोमर की तिकड़ी को स्वर्ण पदक के मुकाबले में कोरिया की किम जांगमी, किम बोमी और यू ह्युनयंग से 12-16 के अंतर से हार मिली।

मनु, ईशा और शिखा ने दो राउंड के क्वालीफिकेशन में से पहले में 862 का स्कोर बनाया जिससे उन्होंने टूर्नामेंट में एशियाई रिकॉर्ड की बराबरी की।

दूसरे क्वालीफिकेशन में भी तीनों शीर्ष पर रहीं और उन्होंने 576 का स्कोर बनाया।

सीनियर स्पर्धा में रिदम, पलक और युविका क्वालीफिकेशन दौर में चौथे स्थान पर रही थीं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 17, 2022 07:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).