खेल की खबरें | जूनियर महिला राष्ट्रय चैम्पियनशिप : मध्य प्रदेश और झारखंड भिड़ेंगे फाइनल में
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. मध्य प्रदेश और झारखंड ने बुधवार को यहां जूनियर महिला राष्ट्रीय चैम्पियनशिप के नौवें दिन अपने अंतिम चार चरण के मैच जीतकर फाइनल में प्रवेश किया।
रांची, नौ अक्टूबर मध्य प्रदेश और झारखंड ने बुधवार को यहां जूनियर महिला राष्ट्रीय चैम्पियनशिप के नौवें दिन अपने अंतिम चार चरण के मैच जीतकर फाइनल में प्रवेश किया।
मध्य प्रदेश ने ओडिशा पर शूटआउट में 5-4 (1-1) की जीत से फाइनल में जगह पक्की की।
बहाला सुरेखा ने ओडिशा के लिए गोल किया लेकिन स्नेहा पटेल ने मध्य प्रदेश को बराबरी पर ला दिया जिसके बाद पेनल्टी शूटआउट से फैसला हुआ।
झारखंड ने हरियाणा को 2-1 से मात देकर खिताबी भिड़ंत में स्थान पक्का किया।
झारखंड के लिए रोशनी ने सातवें और पार्वती टोप्नो ने 43वें मिनट में गोल कर अपनी टीम को 2-0 से आगे कर दिया।
हरियाणा के लिए कप्तान नंदिनी ने 58वें मिनट में एक गोल कर हार का अंतर कम किया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 09, 2024 06:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

