एजेंसी न्यूज

भारत में 24 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी फिल्म ‘Jungle Cruise’

हॉलीवुड फिल्म ‘जंगल क्रूज़’ भारत में 24 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. यह अंग्रेजी, हिंदी, तमिल और तेलुगू में रिलीज होगी.

भारत में 24 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी फिल्म ‘Jungle Cruise’
Jungle Cruise (Photo Credits : Instagram)

नयी दिल्ली, 10 सितंबर : हॉलीवुड फिल्म ‘जंगल क्रूज़’ (Jungle Cruise) भारत में 24 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. यह अंग्रेजी, हिंदी, तमिल और तेलुगू में रिलीज होगी.

ड्वेन जॉनसन और एमिली ब्लंट अभिनीत यह फिल्म जुलाई में ही विदेश में रिलीज हो गई थी और इसके सीक्वल का भी निर्माण शुरू कर दिया गया है. फिल्म प्रसिद्ध डिज्नीलैंड थीम पार्क राइड की ‘डिज्नी के जंगल क्रूज़’ से प्रेरित है. यह भी पढ़ें : Monalisa Saree Look: रेड कलर की साड़ी में सज-धज कर भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा ने ढाया कहर, खूबसूरती देख बॉलीवुड एक्ट्रेस भी जल उठे

जैम कोलेट-सेरा द्वारा निर्देशित, ‘जंगल क्रूज़’ में एडगर रामिरेज़ और जैक व्हाइटहॉल, जेसी पेलेमन्स और पॉल जियामाटी भी नजर आएंगे.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 10, 2021 01:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).