एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | 23 जून : दो बड़े विमान हादसों की गवाह बनी यह तारीख, एक ने संजय गांधी की जान ली

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. विश्व इतिहास में कुछ ऐसी घटनाएं दर्ज हैं, जिन्होंने कई बार हवाओं के रुख मोड़ दिए। 23 जून 1980 की एक घटना भारत के इतिहास की एक ऐसी घटना है, जिसने देश की राजनीति के सारे समीकरण बदल डाले।

देश की खबरें | 23 जून : दो बड़े विमान हादसों की गवाह बनी यह तारीख, एक ने संजय गांधी की जान ली

नयी दिल्ली, 23 जून विश्व इतिहास में कुछ ऐसी घटनाएं दर्ज हैं, जिन्होंने कई बार हवाओं के रुख मोड़ दिए। 23 जून 1980 की एक घटना भारत के इतिहास की एक ऐसी घटना है, जिसने देश की राजनीति के सारे समीकरण बदल डाले।

इस दिन हुई एक विमान दुर्घटना में देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के छोटे पुत्र संजय गांधी का निधन हो गया। संजय गांधी को इंदिरा गांधी के राजनीतिक उत्तराधिकारी के तौर पर देखा जाता था, लेकिन उनके निधन से देश की सियासी हवाएं पूरी तरह से बदल गईं।

23 जून का दिन एक अन्य विमान हादसे का भी गवाह बना। 1985 में वह 23 जून का ही दिन था, जब एयर इंडिया का एक यात्री विमान आयरलैंड तट के पास हवा में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था और 329 यात्रियों की मौत हो गई थी। हादसे के समय विमान अपने गंतव्य हीथ्रो हवाई अड्डे से मात्र 45 मिनट की दूरी पर था।

देश-दुनिया के इतिहास में 23 जून की तारीख पर दर्ज कुछ अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1661 : सम्राट चार्ल्स द्वितीय का पुर्तगाल की राजकुमारी से विवाह हुआ। पुर्तगाल ने दहेज के तौर पर बंबई को ब्रिटेन को सौंप दिया।

1757 : पलासी की लड़ाई में अंग्रेजों के हाथों हार के बाद सिराजुद्दौला ऊंट पर बैठकर भाग निकला।

1761 : मराठा शासक पेशवा बालाजी बाजी राव का निधन।

1810 : बाम्बे के डंकन डॉक का निर्माण कार्य पूरा हुआ।

1868 : क्रिस्‍टोफर एल शोल्‍स को टाइपराइटर के लिए पेटेंट मिला।

1953 : जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी का कश्मीर के एक अस्पताल में निधन।

1960 : जापान और अमेरिका के बीच सुरक्षा समझौता।

1980 : पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के छोटे पुत्र संजय गांधी की विमान हादसे में मौत।

1985 : एयर इंडिया का एक यात्री विमान आयरलैंड तट के करीब हवा में दुर्घटनाग्रस्त हुआ, सभी 329 यात्रियों की मौत।

1992 : न्यूयॉर्क में अपराध जगत के सरगना और क्षेत्र के सबसे बड़े माफिया परिवार के प्रमुख गोत्ती को धोखाधड़ी और हत्या के पांच मामलों में उम्रक़ैद की सजा सुनाई गई।

1994 : संयुक्त राष्ट्र महासभा ने दक्षिण अफ़्रीका की सदस्यता को मंजूर किया।

1994 : उत्तरी कोरिया ने परमाणु कार्यक्रम पर रोक लगाने की घोषणा की।

1996 : शेख हसीना वाजिद ने बंगलादेश के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली।

2008 : टायर बनाने वाली देश की प्रमुख कंपनी जेके टायर इंडिया लिमिटेड ने मैक्सिको की टायर कंपनी टोर्नल और उसकी सहायक कंपनियों का 270 करोड़ डॉलर में अधिग्रहण किया।

2013 : निक वाल्लेंडा अमेरिका के ग्रांड कैनयॉन की पहाड़ी को रस्सी पर चलकर पार करने वाले पहले व्यक्ति बने।

2016 : ब्रिटेन के लोगों ने जनमत संग्रह में यूरोपीय संघ से अलग होने के पक्ष में वोट दिया। प्रस्ताव के पक्ष में 51.9 प्रतिशत वोट पड़े, जबकि 48.1 ने इसका विरोध किया।

2021 : इथोपिया के तिग्रे में हवाई हमला, 50 से ज्यादा लोगों की मौत।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 23, 2023 10:56 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).