19 जून का इतिहास: भारत का पहला संचार उपग्रह-एप्पल का हुआ था सफल परीक्षण, जानें इस तारीख से जुड़ी अन्य ऐतिहासिक घटनाएं
राहुल गांधी का जन्म 19 जून 1970 को नई दिल्ली में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी और पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के यहां हुआ. वह अपने माता-पिता की दो संतानों में बड़े हैं. देश दुनिया के इतिहास में 19 जून की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है.
19 जून का इतिहास: राहुल गांधी (Rahul Gandhi) का जन्म 19 जून 1970 को नई दिल्ली में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी और पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) के यहां हुआ. वह अपने माता-पिता की दो संतानों में बड़े हैं. म्यांमा की लौह महिला सू की देश के राष्ट्रपिता आंग सान की पुत्री हैं, जिनकी 1947 में राजनीतिक हत्या कर दी गयी थी.
सू की ने बर्मा में लोकतन्त्र की स्थापना के लिए लम्बा संघर्ष किया. उन्हें 1990 में राफ्तो पुरस्कार से, विचारों की स्वतंत्रता के लिए सखारोव पुरस्कार से, 1991 में नोबेल शांति पुरस्कार से और 1992 में भारत सरकार द्वारा जवाहर लाल नेहरू पुरस्कार से सम्मानित किया गया. देश दुनिया के इतिहास में 19 जून की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-
यह भी पढ़ें: 17 जून का इतिहास : देश में विकसित लड़ाकू विमान ‘तेजस’ का हुआ था सफलतापूर्वक परीक्षण
1269: फ्रांस के राजा लुई ने सभी यहुदियों को एक खास बैज पहनने का हुक्म दिया.
1716 : मुगलों के अजेय होने का भ्रम तोड़ने वाले प्रसिद्ध सिख सैनिक बंदा सिंह बहादुर को बादशाह फरूखसियर के आदेश पर यातनाएं देकर मौत के घाट उतार दिया गया.
1843: 'दास कैपिटल' के लेखक और समाजशास्त्री काल मार्क्स ने विवाह किया.
1910 : वाशिंगटन में पहला फादर्स डे मनाया गया.
1945: म्यांमा में लोकतंत्र की अलख जगाने वाली आंग सान सू की का जन्म.
1947: मशहूर ब्रिटिश-भारतीय लेखक और उपन्यासकार सलमान रश्दी का जन्म.
1948: सोवियत संघ ने पश्चिमी बर्लिन की ओर जाने वाली सड़कों को बंद कर दिया.
1970: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्म.
1981: भारत ने अपने भू स्थैतिक उपग्रह एपल का सफल प्रक्षेपण किया.
1991: सोवियत संघ ने हंगरी को अपने कब्जे से आजाद किया.
1968: मार्टिन लूथर किंग के नेतृत्व में आर्थिक न्याय के लिए 50,000 लोगों ने प्रदर्शन किया.
2005: फ़ोर्ब्स पत्रिका ने ओफ़्रा विनफ्रे को दुनिया की सौ ताकतवर हस्तियों की सूची में पहला स्थान दिया.
1(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 18, 2020 07:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

