एजेंसी न्यूज

1st June: 91 साल की हुई पहली लग्जरी ट्रेन डक्कन क्वीन, बॉम्बे वीटी और पुणे के बीच हुई थी शुरू

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. वर्ष 2001 में वह जून की पहली जून तारीख थी, जब नेपाल के युवराज दीपेन्द्र ने अपनी माँ, पिता और भाई सहित परिवार के 11 सदस्यों की हत्या कर खुद को गोली मार ली। इस घटना में नेपाल के तत्कालीन राजा बीरेन्द्र बीर बिक्रम शाह, उनकी पत्नी ऐश्वर्या और दीपेन्द्र के छोटे भाई-बहन राजकुमार निरंजन और राजकुमारी श्रुति सहित कुल 11 लोग मारे गए। बाद में घटना की जांच रिपोर्ट में कहा गया कि युवराज ने शराब के नशे में इस हत्याकांड को अंजाम दिया।

1st June: 91 साल की हुई पहली लग्जरी ट्रेन डक्कन क्वीन, बॉम्बे वीटी और पुणे के बीच हुई थी शुरू
डक्कन क्वीन (Photo Credits: Wikimedia Commons)

नई दिल्ली: वर्ष 2001 में वह जून की पहली जून तारीख थी, जब नेपाल (Nepal) के युवराज दीपेन्द्र ने अपनी माँ, पिता और भाई सहित परिवार के 11 सदस्यों की हत्या कर खुद को गोली मार ली. इस घटना में नेपाल के तत्कालीन राजा बीरेन्द्र बीर बिक्रम शाह (Birendra Bir Bikram Shah), उनकी पत्नी ऐश्वर्या (Aishwarya) और दीपेन्द्र के छोटे भाई-बहन राजकुमार निरंजन (Rajkumar Niranjan) और राजकुमारी श्रुति (Shruti) सहित कुल 11 लोग मारे गए. बाद में घटना की जांच रिपोर्ट में कहा गया कि युवराज ने शराब के नशे में इस हत्याकांड को अंजाम दिया. Nepal सरकार का बड़ा फैसला, बढ़ते वायु प्रदूषण के कारण 2 अप्रैल तक शिक्षण संस्था बंद

देश दुनिया के इतिहास में एक जून की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

1819 : बंगाल में सेरमपुर कालेज की स्थापना.

1835 : कलकत्ता मेडिकल कॉलेज ने कामकाज शुरू किया.

1874 : ईस्ट इंडिया कंपनी को भंग किया गया.

1929 : फिल्म 'मदर इंडिया' में हिन्दी फिल्मों की सबसे यादगार मां का किरदार निभाने वाली नरगिस दत्त का जन्म.

1930 : भारत की पहली डीलक्स रेलगाड़ी डक्कन क्वीन को बॉम्बे वीटी और पुणे के बीच शुरू किया गया.

1955 : अस्पृश्यता :निरोधक: कानून अस्तित्व में आया.

1964 : नया पैसा से नया शब्द हटाकर इसे अब पैसा कहा जाने लगा.

1970: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री हैरॉल्ड विल्सन पर एक चुनावी सभा के बाहर अंडा फेंका गया.

1979: रोडेशिया में 90 साल बाद अल्पसंख्यक श्वेत लोगों के शासन का अंत हुआ और घोषणा हुई और देश को नया नाम मिला जिम्बाब्वे.

1980 : टेड टर्नर के केबल न्यूज नेटवर्क :सीएनएन: ने 24 घंटे का समाचार प्रसारण शुरू किया.

1996 : एच डी देवगौड़ा देश के 11वें प्रधानमंत्री बने.

1999 : मध्य चीन के ह्यूबी प्रान्त में 770-256 ईसा पूर्व की तीन सौ प्राचीन क़ब्रों की खोज.

1999 : अमेरिका के हवाई विश्वविद्यालय में नर चूहे का प्रतिरूप विकसित.

2001 : नेपाल के शाही परिवार के नरेश वीरेन्द्र विक्रम शाह, उनकी पत्नी और शाही परिवार के कई अन्य सदस्यों की नृशंस हत्या, युवराज दीपेन्द्र द्वारा भी आत्महत्या का प्रयास, ज्ञानेन्द्र कार्यवाहक नरेश बने.

2004 : इराकी प्रशासकीय परिषद के प्रमुख सुन्नी नेता गाजी मशाल अजीज अल यावर इराक के नये राष्ट्रपति बने.

2005 : अप्पा शेरपा ने माउंट एवरेस्ट की 15वीं बार सफल चढ़ाई की.

2006 : चीन के दक्षिण पूर्वी जियांग्शी प्रान्त के शांगीपन गांव में आदि मानव के पदचिह्न मिले.

2006 : ईरान ने परमाणु शोध कार्यक्रम पर अमेरिका के साथ किसी प्रकार के समझौते से पूरी तरह इन्कार किया.

2011 : नेपाल में शाही परिवार की हत्या.

2014: नाइजीरिया में फुटबाल के मैदान में हुए विस्फोट में 40 लोगों की मौत.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 31, 2021 06:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).