देश की खबरें | श्रीनगर की जामिया मस्जिद में चार महीने बाद जुमे की नमाज अदा की गई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कोविड-19 महामारी फैलने के बाद चार महीने के अंतराल पर शुक्रवार को श्रीनगर की ऐतिहासिक जामिया मस्जिद में नियमों का पालन करते हुए सामूहिक नमाज अदा की गई।

श्रीनगर, छह अगस्त कोविड-19 महामारी फैलने के बाद चार महीने के अंतराल पर शुक्रवार को श्रीनगर की ऐतिहासिक जामिया मस्जिद में नियमों का पालन करते हुए सामूहिक नमाज अदा की गई।

अधिकारियों ने बताया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए किए गए कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच नमाजी 16वीं सदी की मस्जिद में पहुंचे।

उन्होंने बताया कि इलाके में सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया था। नौहट्टा में स्थित इस मस्जिद के परिसर के बाहर पिछले साल एक संदिग्ध आईईडी विस्फोट हुआ था, जिसके बाद पहली बार मस्जिद में सामूहिक रूप से नमाज अदा की गई है।

अधिकारियों ने कहा कि कुछ दर्जन महिलाओं ने मस्जिद में उनके लिए चिह्नित एक स्थान पर नमाज अदा की।

ऐतिहासिक मस्जिद का प्रबंधन देखने वाले अंजुमन औकाफ ने पहले घोषणा की थी कि कोविड-19 के मामले कम हो गए हैं और जम्मू-कश्मीर की सभी केंद्रीय मस्जिदों, खानकाहों, तीर्थस्थलों और इमामबाड़ों में नमाज अदा की जा रही है। लिहाजा, इस सप्ताह मस्जिद में जुमे की नमाज अदा की जाएगी।

अंजुमन औकाफ ने यह स्पष्ट कर दिया था कि नमाजियों को चिकित्सा विशेषज्ञों के दिशानिर्देशों का पालन करना होगा और जुमा व अन्य दैनिक नमाजों के दौरान कोविड मानक संचालन प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन किया जाएगा।

पांच अगस्त 2019 को केन्द्र सरकार ने अनुच्छेद 370 के प्रावधान निरस्त कर जम्मू-कश्मीर से विशेष दर्जा वापस ले लिया था, जिसके बाद सोलहवीं सदी की मस्जिद में 20 दिसंबर, 2019 को पहली बार जुमे की नमाज हुई थी।

जोहेब शाहिद

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Toss Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Stats And Preview: दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Key Players To Watch Out: आज दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें