देश की खबरें | पांच जुलाई : पाकिस्तान में सेना ने किया तख्ता पलट, जुल्फिकार अली भुट्टो को सत्ता से हटाया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. इतिहास में पांच जुलाई का दिन कई ऐतिहासिक घटनाओं के साथ दर्ज है। इनमें सबसे महत्वपूर्ण घटना की बात करें तो इस दिन हमारे पड़ोसी देश पाकिस्तान में जनरल मोहम्मद जिया उल-हक के नेतृत्व में पाकिस्तानी सेना ने जुल्फिकार अली भुट्टो सरकार का तख्ता पलट दिया और शासन अपने हाथ में ले लिया।
नयी दिल्ली, पांच जुलाई इतिहास में पांच जुलाई का दिन कई ऐतिहासिक घटनाओं के साथ दर्ज है। इनमें सबसे महत्वपूर्ण घटना की बात करें तो इस दिन हमारे पड़ोसी देश पाकिस्तान में जनरल मोहम्मद जिया उल-हक के नेतृत्व में पाकिस्तानी सेना ने जुल्फिकार अली भुट्टो सरकार का तख्ता पलट दिया और शासन अपने हाथ में ले लिया।
इस दिन से जुड़ी अन्य बड़ी घटना की बात करें तो दुनिया की सबसे बड़ी कंपनियों में शुमार ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन की नींव पांच जुलाई के दिन ही पड़ी थी। अमेजन के नाम से दुनियाभर में अपना व्यवसाय चलाने वाली कंपनी की स्थापना वाशिंगटन में जेफ बेजोस ने पांच जुलाई 1994 को की थी।
देश दुनिया के इतिहास में पांच जुलाई की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-
1658 : मुगल शासक औरंगजेब ने अपने बड़े भाई मुराद बख्श को बंदी बनाया।
1811 : वेनेजुएला के सात प्रांतों ने स्पेन के शासन से स्वतंत्रता की घोषणा की।
1922 : नीदरलैंड में पहली बार आम चुनाव हुए।
1935 : फ्रैंकलिन डी. रूजवेल्ट ने अमेरिका के नेशनल लेबर रिलेशंस कानून पर हस्ताक्षर किए।
1947 : भारतीय स्वतंत्रता अधिनियम 1947 को ब्रिटेश संसद में पेश किया गया। इसे 18 जुलाई को ब्रिटिश राजशाही की मंजूरी मिली।
1950 : नये कानून के तहत सभी यहूदियों को इजराइल में रहने की अनुमति दी गयी।
1954 : बीबीसी ने अपने पहले टीवी समाचार बुलेटिन का प्रसारण किया।
1959 : इंडोनेशिया में संविधान बहाल किया गया।
1960 : मंगोलिया ने संविधान अपनाया।
1962 : अल्जीरिया 132 साल के फ्रांसीसी शासन से आजाद हुआ।
1968 : भारत की पहली पनडुब्बी सोवियत रूस से पहुंची।
1977 : जनरल मोहम्मद जिया उल-हक के नेतृत्व में पाकिस्तानी सेना ने तख्ता पलट कर देश के शासन पर कब्जा किया।
1994 : जेफ बेजोस ने ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन की स्थापना की।
1998 : टैंक भेदी प्रक्षेपास्त्र ‘नाग’ का परीक्षण।
1998 : महाबलीपुरम में डाल्फिन सिटी का उद्घाटन।
2004 : इंडोनेशिया में पहली बार राष्ट्रपति चुनाव हुए ।
2013 : इराक की राजधानी बगदाद की एक मस्जिद पर हुए बम हमले में 15 लोगों की मौत।
2016: नासा के जूनो अंतरिक्ष यान ने बृहस्पति की कक्षा में प्रवेश किया।
2019: प्राचीन इराकी शहर बेबीलोन को यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल घोषित किया गया।
2024: ईरान के सुधारवादी नेता मसूद पेजेशकियन ने राष्ट्रपति पद के चुनाव में जीत हासिल की।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 04, 2025 07:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

