30 जुलाई: जब एक साथ पूरे उत्तर भारत के सात राज्यों की बिजली हो गई गुल
30 जुलाई के इतिहास की बात करें तो 2012 का वह दिन सबको याद होगा, जब अचानक रात ढाई बजे बिजली चली गई थी। यूं तो बिजली जाना कोई बड़ी बात नहीं, लेकिन अगर एक साथ पूरे उत्तर भारत के सात राज्यों की बिजली गुल हो जाए, तो यह जरूर एक बड़ी बात है।
नयी दिल्ली, 30 जुलाई : 30 जुलाई के इतिहास की बात करें तो 2012 का वह दिन सबको याद होगा, जब अचानक रात ढाई बजे बिजली चली गई थी. यूं तो बिजली जाना कोई बड़ी बात नहीं, लेकिन अगर एक साथ पूरे उत्तर भारत के सात राज्यों की बिजली गुल हो जाए, तो यह जरूर एक बड़ी बात है.
दरअसल, 30 जुलाई, 2012 को उत्तरी ग्रिड में खराबी के कारण दिल्ली, उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश में एक साथ बिजली गुल होने से 36 करोड़ लोग प्रभावित हुए. बिजली ठप्प होने के कारण कई ट्रेनों को बीच रास्ते में रोकना पड़ा . यह भी पढ़ें : बांदा जिले में तैनात सिपाही ने फंदे से लटककर आत्महत्या की
बिजली पर निर्भरता का असर पहली बार इतने बड़े पैमाने पर महसूस किया गया. देश दुनिया के इतिहास में 30 जुलाई की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है… 1836: अमेरिका के हवाई में अंग्रेजी का पहला अखबार प्रकाशित हुआ.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 30, 2022 01:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

