एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | 28 जुलाई : प्रथम विश्व युद्ध की शुरुआत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. वर्ष 1914 में 28 जुलाई के दिन ही प्रथम विश्व युद्ध की शुरुआत हुई थी। प्रथम विश्व युद्ध 1914 से 1918 तक चला था। यह इतिहास का पहला ऐसा वैश्विक संघर्ष था, जिसमें दुनियाभर के कई देश शामिल हुए थे। इस युद्ध में आधुनिक हथियारों का इस्तेमाल किया गया, जैसे कि मशीनगन, टैंक, और जहरीली गैस। प्रथम विश्व युद्ध ने बीसवीं सदी और उसके बाद की दुनिया को काफी प्रभावित किया।

देश की खबरें | 28 जुलाई : प्रथम विश्व युद्ध की शुरुआत

नयी दिल्ली, 27 जुलाई वर्ष 1914 में 28 जुलाई के दिन ही प्रथम विश्व युद्ध की शुरुआत हुई थी। प्रथम विश्व युद्ध 1914 से 1918 तक चला था। यह इतिहास का पहला ऐसा वैश्विक संघर्ष था, जिसमें दुनियाभर के कई देश शामिल हुए थे। इस युद्ध में आधुनिक हथियारों का इस्तेमाल किया गया, जैसे कि मशीनगन, टैंक, और जहरीली गैस। प्रथम विश्व युद्ध ने बीसवीं सदी और उसके बाद की दुनिया को काफी प्रभावित किया।

देश-दुनिया के इतिहास में 28 जुलाई की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1741 : कैप्टन बेरिंग ने माउंट सैंट एलियास, अलास्का की खोज की।

1742 : प्रशा और आस्ट्रिया ने शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये।

1821 : पेरू ने स्पेन से स्वतंत्रता की घोषणा की।

1866 : अमेरिका में मापने की मीट्रिक प्रणाली को वैधानिक मान्यता मिली।

1914 : प्रथम विश्‍व युद्ध की शुरुआत।

1925 : हेपेटाइटिस का टीका खोजने वाले बारुक ब्‍लमर्ग का जन्‍म और 28 जुलाई को ही विश्‍व हेपेटाइटिस डे मनाया जाता है।

1976 : चीन में रिक्टर पैमाने पर 8.3 की तीव्रता का भूकंप आने से लाखों लोगों की मौत।

1979 : चरण सिंह भारत के पांचवें प्रधानमंत्री बने।

1995 - वियतनाम आसियान का सदस्य बना।

2005 : सौरमंडल के दसवें ग्रह की खोज का दावा।

2005: आयरिश रिपब्लिकन आर्मी (आईआरए) ने अपने सशस्त्र संघर्ष को रोकने का ऐलान किया और लोकतांत्रिक तरीके से अपना अभियान चलाने की बात कही।

2022: बांग्लादेश युद्ध अपराधों को लेकर ‘रज़ाकार बाहिनी’ के छह सदस्यों को मौत की सज़ा सुनाई गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 27, 2025 07:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).