विदेश की खबरें | भारतीय मूल के जुलु राजकुमार को तीन मानद डिग्रियों से नवाजा गया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. जुलु रियासत के एकमात्र भारतीय मूल के दत्तक राजकुमार ईश्वर रामलछमन को उनकी परोपकारी कार्य के लिए तीन मानद उपाधियां दी गई हैं।
जोहानिसबर्ग, 29 अगस्त जुलु रियासत के एकमात्र भारतीय मूल के दत्तक राजकुमार ईश्वर रामलछमन को उनकी परोपकारी कार्य के लिए तीन मानद उपाधियां दी गई हैं।
रामलछमन को हाल ही में ‘लास एंजिलिस डेवलपमेंट चर्च एंड इंस्टिट्यूट’ की ओर से मानवतावाद और संघर्ष समाधान में मानद डॉक्टोरल डिग्री, ईसाई धार्मिक अध्ययन में मानद स्नातकोत्तर डिग्री और मानवतावाद तथा सामुदायिक विकास में मानद प्रोफेसर की डिग्री प्रदान की गई है।
यह भी पढ़े | जोहानिसबर्ग: दिवंगत राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला के भारतीय मूल के निजी चिकित्सक का निधन.
जुलु राजा गुडविल ज्वेलीथिनी ने रामलछमन की प्रशंसा की है।
दक्षिण अफ्रीका के गणतांत्रिक संविधान के पारंपरिक नेतृत्व प्रावधान के तहत ज्वेलीथिनी जुलु राष्ट्र के राजा हैं।
यह भी पढ़े | UN सुरक्षा परिषद ने अमेरिका की मांग के अनुरूप लेबनान में शांतिरक्षकों की संख्या घटाने की दी मंजूरी.
ज्वेलीथिनी ने एक संदेश में कहा, “मैंने जब ईश्वर रामलछमन को गोद लिया तो उसे मभेका जुलु नाम दिया। मभेका का अर्थ है मेरे लोगों की देखभाल करने वाला। क्वा जुलु-नटाल प्रांत के राज्य में अति गरीबों की सेवा करने में उनके योगदान के लिए मैंने यह नाम दिया था।”
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)