एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | जेएसडब्ल्यू स्टील का शुद्ध लाभ मार्च तिमाही में 13.54 प्रतिशत बढ़कर 1,501 करोड़ रुपये पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सज्जन जिंदल की अगुवाई वाली जेएसडब्ल्यू स्टील का एकीकृत शुद्ध लाभ पिछले वित्त वर्ष की जनवरी-मार्च तिमाही में 13.54 प्रतिशत बढ़कर 1,501 करोड़ रुपये हो गया है। कंपनी ने बताया कि उसके मुनाफे में वृद्धि खर्च घटने के कारण हुई है।

जरुरी जानकारी | जेएसडब्ल्यू स्टील का शुद्ध लाभ मार्च तिमाही में 13.54 प्रतिशत बढ़कर 1,501 करोड़ रुपये पर

नयी दिल्ली, 23 मई सज्जन जिंदल की अगुवाई वाली जेएसडब्ल्यू स्टील का एकीकृत शुद्ध लाभ पिछले वित्त वर्ष की जनवरी-मार्च तिमाही में 13.54 प्रतिशत बढ़कर 1,501 करोड़ रुपये हो गया है। कंपनी ने बताया कि उसके मुनाफे में वृद्धि खर्च घटने के कारण हुई है।

वित्त वर्ष 2023-24 की समान तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 1,322 करोड़ रुपये रहा था।

जेएसडब्ल्यू स्टील ने शुक्रवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि समीक्षाधीन तिमाही में उसकी कुल आमदनी घटकर 45,049 करोड़ रुपये रह गई, जो 2023-24 की समान तिमाही में 46,511 करोड़ रुपये थी।

हालांकि कंपनी का खर्च पिछले वित्त वर्ष (2024-25) की चौथी तिमाही में घटकर 43,032 करोड़ रुपये रह गया, जो 2023-24 की समान अवधि में 44,401 करोड़ रुपये था।

पूरे वित्त वर्ष 2024-25 में कंपनी का शुद्ध लाभ 61 प्रतिशत गिरकर 3,491 करोड़ रुपये रह गया, जो 2023-24 में 8,973 करोड़ रुपये था।

जेएसडब्ल्यू स्टील ने कहा कि उसके निदेशक मंडल ने पिछले वित्त वर्ष के लिए एक रुपये मूल्य के पूर्ण चुकता इक्विटी शेयर पर 2.80 रुपये का अंतिम लाभांश देने की सिफारिश की है।

बोर्ड ने योग्य संस्थागत नियोजन के माध्यम से इक्विटी शेयरों और/या परिवर्तनीय प्रतिभूतियों (वारंट के अलावा) के जरिए 7,000 करोड़ रुपये जुटाने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी।

निदेशक मंडल ने निजी नियोजन के माध्यम से 5,000 करोड़ रुपये तक के सुरक्षित/असुरक्षित, मोचनीय, गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर जारी करने को भी मंजूरी दी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 23, 2025 05:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).