जरुरी जानकारी | जेएसडब्ल्यू स्टील का शुद्ध लाभ 85 प्रतिशत घटकर 839 करोड़ रुपये रहा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. इस्पात विनिर्माता जेएसडब्ल्यू स्टील का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में सालाना आधार पर 85 प्रतिशत से भी ज्यादा घटकर 839 करोड़ रुपये रह गया। मुख्य रूप से खर्च बढ़ने से कंपनी का लाभ कम हुआ है।
नयी दिल्ली, 22 जुलाई इस्पात विनिर्माता जेएसडब्ल्यू स्टील का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में सालाना आधार पर 85 प्रतिशत से भी ज्यादा घटकर 839 करोड़ रुपये रह गया। मुख्य रूप से खर्च बढ़ने से कंपनी का लाभ कम हुआ है।
कंपनी ने शुक्रवार को शेयर बाजारों को दी गई सूचना में कहा कि अप्रैल-जून 2021 की अवधि में उसका शुद्ध लाभ 5,900 करोड़ रुपये रहा था।
हालांकि अप्रैल-जून 2022 की तिमाही में कंपनी की कुल आमदनी बढ़कर 38,275 करोड़ रुपये हो गई। एक साल पहले की समान तिमाही में यह 29,100 करोड़ रुपये रही थी।
इसके साथ कंपनी का खर्च भी चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में बढ़कर 36,977 करोड़ रुपये हो गया। वित्त वर्ष 2021-22 की पहली तिमाही में यह 20,804 करोड़ रुपये रहा था।
जेएसडब्ल्यू स्टील करीब 22 अरब डॉलर वाले जेएसडब्ल्यू समूह की अग्रणी कंपनी है।
प्रेम
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 22, 2022 04:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

