जरुरी जानकारी | जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर के एमडी ने कहा, एमजी सेलेक्ट वृद्धि को बढ़ावा देने में मदद करेगी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया के प्रबंध निदेशक (एमडी) अनुराग मेहरोत्रा ने कहा है कि कंपनी अपनी किफायती लक्जरी श्रृंखला ‘एमजी सेलेक्ट’ पर विशेष ध्यान दे रही है।
पणजी, एक जुलाई जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया के प्रबंध निदेशक (एमडी) अनुराग मेहरोत्रा ने कहा है कि कंपनी अपनी किफायती लक्जरी श्रृंखला ‘एमजी सेलेक्ट’ पर विशेष ध्यान दे रही है।
उन्होंने कहा कि एमजी सेलेक्ट उसकी कुल बिक्री में महत्वपूर्ण योगदान देने के अलावा लाभदायक वृद्धि को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
कंपनी इस महीने अपनी पूरी तरह से इलेक्ट्रिक प्रीमियम गाड़ी एमजी एम9 पेश कर रही है। उसका लक्ष्य तेजी से बढ़ते लक्जरी खंड में इलेक्ट्रिक वाहन की अधिक पैठ का फायदा उठाना है।
कंपनी एमजी सेलेक्ट के साथ किफायती लक्जरी खंड में उतर रही है, जो प्रीमियम नये बिजलीचालित वाहनों (एनईवी) की खुदरा बिक्री करेगी।
उन्होंने कहा, ‘‘हम लक्जरी खंड में एक साहसिक यात्रा शुरू कर रहे हैं। इस जगह नये बिजलीचालित वाहनों को लेकर प्रतिबद्धता हर बार अलग अनुभव सुनिश्चित करने के हमारे मूल दर्शन से मिलती है।''
कंपनी की समग्र योजनाओं में एमजी सेलेक्ट के महत्व के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा, ''यह निश्चित रूप से हमें लाभदायक वृद्धि को आगे बढ़ाने में मदद करेगा।''
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 01, 2025 03:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

