जरुरी जानकारी | जेएसडब्ल्यू इन्फ्रा का शुद्ध लाभ दिसंबर तिमाही में 32 प्रतिशत बढ़कर 335.62 करोड़ रुपये पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. जेएसडब्ल्यू इन्फ्रास्ट्रक्चर का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में आमदनी बढ़ने से 32.35 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 335.62 करोड़ रुपये हो गया है।

नयी दिल्ली, 28 जनवरी जेएसडब्ल्यू इन्फ्रास्ट्रक्चर का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में आमदनी बढ़ने से 32.35 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 335.62 करोड़ रुपये हो गया है।

पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 253.57 करोड़ रुपये रहा था।

देश की दूसरी सबसे बड़ी निजी बंदरगाह परिचालक कंपनी ने मंगलवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि उसकी कुल आमदनी चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 1,265.31 करोड़ रुपये रही, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 1,018.30 करोड़ रुपये रही थी।

कंपनी ने बताया कि उसका खर्च दिसंबर तिमाही में बढ़कर 989.40 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 711.25 करोड़ रुपये रहा था।

दिसंबर तिमाही में कंपनी ने 2.94 करोड़ टन माल ढुलाई की, जो पिछले साल की समान अवधि से पांच प्रतिशत ज्यादा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now