विदेश की खबरें | रूस के चेचन्या प्रांत में नकाबपोश हमलावरों ने पत्रकार और वकील पर हमला किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. नोवाया गजेटा की पत्रकार ऐलेना मिलाशिना और वकील अलेक्जेंडर नेमोव दो स्थानीय कार्यकर्ताओं की मां जरेमा मुसायेवा के मुकदमे में भाग लेने के लिए चेचन्या पहुंचे थे। उनके पुत्रों ने चेचन्या के अधिकारियों को चुनौती दी है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

नोवाया गजेटा की पत्रकार ऐलेना मिलाशिना और वकील अलेक्जेंडर नेमोव दो स्थानीय कार्यकर्ताओं की मां जरेमा मुसायेवा के मुकदमे में भाग लेने के लिए चेचन्या पहुंचे थे। उनके पुत्रों ने चेचन्या के अधिकारियों को चुनौती दी है।

हवाईअड्डे के बाहर पत्रकार और वकील के वाहन को अनेक कारों ने घेर लिया और कई नाकाबपोश हमलावरों ने उनकी पिटाई की। हमलावरों ने उनके सिर पर बंदूकें तान दी और उनके उपकरण भी तोड़ दिए।

नोवाया गजेटा ने बताया कि मिलाशिना के सिर पर गहरी चोट आई है और उनकी कई उंगलियां टूट गई है। नेमोव के पैर पर गहरा घाव है।

समाचार पत्र के अनुसार, घायलों को चेचन्या के मुख्य शहर, ग्रोज्नी के एक अस्पताल में ले जाया गया, जहां मिलाशिना बार-बार बेहोश हो रहीं थी।

मिलाशिना ने लंबे समय से चेचन्या में मानवाधिकारों के उल्लंघन को उजागर किया है और चेतावनियों, धमकियों तथा हमलों का सामना किया है। वर्ष 2020 में मिलाशिना और उनके साथ मौजूद एक वकील की दर्जनभर लोगों ने होटल की लॉबी में पिटाई की थी।

जरेमा मुसायेवा वर्ष 2022 में अपनी गिरफ्तारी के बाद से हिरासत में हैं। न्यायाधीश रहे उनके उनके पति और दोनों कार्यकर्ता पुत्र चेचन्या छोड़ चुके हैं।

मुसायेवा पर पुलिस का हिंसक विरोध करने का आरोप है जिसे अधिकार समूहों ने मनगढ़ंत कहकर खारिज कर दिया है। दोषी पाए जाने पर मुसायेवा को साढ़े पांच साल की जेल हो सकती है।

एपी अभिषेक

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now