एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | प्री क्वार्टर फाइनल में हारे जॉली , गायत्री

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रमंडल खेल कांस्य पदक विजेता भारत की त्रिसा जॉली और गायत्री गोपीचंद की जोड़ी हांगकांग ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में महिला युगल प्री क्वार्टर फाइनल में बृहस्पतिवार को लियु शेंग और तान निंग से हार गई ।

खेल की खबरें | प्री क्वार्टर फाइनल में हारे जॉली , गायत्री

हांगकांग, 12 सितंबर राष्ट्रमंडल खेल कांस्य पदक विजेता भारत की त्रिसा जॉली और गायत्री गोपीचंद की जोड़ी हांगकांग ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में महिला युगल प्री क्वार्टर फाइनल में बृहस्पतिवार को लियु शेंग और तान निंग से हार गई ।

लियु और निंग ने 21 . 11, 22 . 20 से जीत दर्ज की ।

पहला गेम एकतरफा रहा जिसमें दूसरी वरीयता प्राप्त चीनी जोड़ी ने स्कोर 3 . 2 रहने के बाद दबाव बनाया और 21 . 11 से गेम जीत लिया ।

दूसरे गेम में गैर वरीय भारतीय जोड़ी ने मजबूती से वापसी की और 15 . 15 के बाद 20 . 20 से बराबरी की लेकिन चीनी टीम ने 22 . 20 से जीत दर्ज कर ली ।

विश्व रैंकिंग में 26वें स्थान पर काबिज भारतीय जोड़ी की दुनिया की तीसरे नंबर की इस चीनी जोड़ी के खिलाफ लगातार दूसरी हार है ।

जॉली और गायत्री ने पहले दौर में यूक्रेन की पोलिना बुहरोवा और येवहेनिया केंतेमिर को 21 . 14, 21 . 13 से हराया था ।

अब भारत की चुनौती सुमित रेड्डी और सिक्की रेड्डी के रूप में ही बची है जो मिश्रित युगल प्री क्वार्टर फाइनल में मलेशिया के गोह सून हुआत और लेइ शेवोन जैमी से खेलेंगे ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 12, 2024 11:50 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).