देश की खबरें | भारत-जापान की सेनाओं का संयुक्त सैन्य अभ्यास संपन्न

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत और जापान का संयुक्त सैन्य अभ्यास शुक्रवार को राजस्थान की महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में पूरा हो गया। एक सैन्य प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।

जयपुर, आठ मार्च भारत और जापान का संयुक्त सैन्य अभ्यास शुक्रवार को राजस्थान की महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में पूरा हो गया। एक सैन्य प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।

जन संपर्क अधिकारी (रक्षा) कर्नल अमिताभ शर्मा ने यहां एक बयान में बताया कि भारतीय सेना और जापान ग्राउंड सेल्फ डिफेंस फोर्स के बीच ‘धर्म गार्जियन’ नामक पांचवां संयुक्त सैन्य अभ्यास आठ मार्च को महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

इस संयुक्त अभ्यास में भारत की राजपूताना राइफल्स बटालियन और जापान के 40 सैनिकों का समूह शामिल था।

अभ्यास का प्राथमिक उद्देश्य सैन्य सहयोग को बढ़ावा देना और संयुक्त राष्ट्र के निर्देश के तहत अर्ध-शहरी वातावरण में संयुक्त अभियानों को अंजाम देने के लिए संयुक्त क्षमताओं को बढ़ाना था।

इसके अनुसार दो चरणों में आयोजित यह अभ्यास शुरू में कॉम्बैट कंडीशनिंग और कार्यनीतिक प्रशिक्षण पर केंद्रित था जिसे दोनों टुकड़ियों ने सफलतापूर्वक पूरा किया।

पृथ्वी कुंज

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड